राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एएसआई को पेड़ से बांधकर मारपीट, महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एएसआई को पेड़ से बांधकर मारपीट, महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्र,सेंट्रलडेस्क 

चित्तौड़गढ़ जिले में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई)को पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसे बाद में पुलिस ने मुक्त कराया। ग्रामीण महिला ने एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वहीं एएसआई का कहना है कि वह भैंस चोरी के मामले की जांच के लिए पहुंचा था और उसे षड़यंत्रपूर्वक घर में बुलाकर पेड़ से बांधा और मारपीट की। पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच माहिला पुलिस उप अधीक्षक को सौंपी है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

मिली जानकारी के अनुसार घटनाक्रम सोमवार का है तथा वायरल वीडियो में चंदेरिया थाने की घोसुंडा पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक श्यामलाल सुखवाल को ग्रामीणों ने पेड़ से बांध रखा है और वह पानी के लिए गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। वह भूख-प्यास लगने की गुहार लगा रहा है। परिवार ने बंधक रहते हुए उसे पीने को पानी भी दिया। उसे तब ही छोड़ा, जब पुलिस आई।

सहायक उप निरीक्षक सुखवाल का कहना है कि वह बार-बार बुलाने पर भैंस चोरी के मामले की जांच करने गया था। उसे गलत आरोप लगाकर बंधक बनाया व मारपीट भी की। उसने षडयंत्रपूर्वक बुलाकर मारपीट और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कराया है। एएसआई का कहना है कि इस घटनाक्रम में पुलिस विभाग एक सब इंस्पेक्टर और उसके रिश्तेदार भी थे। इनसे जुड़े एक मामले में सच्चाई नहीं होने से मैंने एफआईआर लगा दी थी। इसलिए वे रंजिश रखते हैं।

इधर, ग्रामीण महिला ने एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और बताया कि दो दिन से पहले भी एएसआई उनके घर आया और अश्लील हरकतें की। महिला की शिकायत पर एएसआई सुखवाल के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अधीक्षक ने उसे लाइन हाजिर कर दिया।

पीड़ित महिला का कहना है कि तेरह मार्च को भैंस चोरी का मामला चंदेरिया थाने में दर्ज हुआ था। जिसकी जांच घोसुंडा चौकी के सहायक उप निरीक्षक सुखवाल को सौंपी गई थी। चोरी के मामले में शिकायतकर्ता ने अपने छोटे बेटे पर शंका जताई थी। पीड़िता का कहना था कि इस मामले में उसके बयान लिए जाने थे। उसके मजदूरी पर जाने की वजह से उसने एएसआई को सोमवार दोपहर बयान के लिए बुलाया था। घटनाक्रम के समय उसके ससुर नहा रहे थे और एएसआई ने उसके बच्चों को वहां से भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद परिवारजनों ने उसे पकड़ लिया और आंगन में लगे नीम के पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की।

घटनाक्रम की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मतसिंह देवल, पुलिस उप अधीक्षक कमल जांगिड़ तथा चंदेरिया थानाधिकारी अनिल जोशी जांच के लिए पहुंचे। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने मामले की जांच महिला पुलिस उप अधीक्षक शाहना खानम को सौंपी है। मामले की जांच पूरी होने तक एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!