यज्ञ समापन पर सम्मान समान आयोजित,कथावाचक व यज्ञाचार्य को दी गयी विदाई

यज्ञ समापन पर सम्मान समान आयोजित,कथावाचक व यज्ञाचार्य को दी गयी विदाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के बड़हरिया पुरानी बाजार में पांच दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत चले प्रवचन और महायज्ञ के समापन पर गुरुवार की रात में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कथावाचक, संगीत मंडली, यज्ञाचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और यज्ञ समिति के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इसकी अध्यक्षता महायज्ञ समिति के अध्यक्ष रघुनाथ शर्मा ने की। जबकि संचालन किशोर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आरुष जी महाराज ,यज्ञाचार्य पं अभिजीत शास्त्री और उनकी टीण को महायज्ञ समिति के सदस्यों ने फूलमाला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

वहीं महायज्ञ समिति के सौजन्य से कथावाचक आरुष जी महाराज ने अध्यक्ष रघुनाथ शर्मा, बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र,सचिव तारकेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील चंदेल,वीरेंद्र प्रसाद, एएसआई राजकुमार मिश्र,केशव महतो, वीरेंद्र गिरि, प्रेमप्रकाश सोनी, अशोक शर्मा, रंजन सिंह,धर्मनाथ सिंह,महेश शर्मा, बलराम साह,बबन साह,शैलेश शर्मा सहित अन्य गणमान्यों को फूलमालाओं व अंगवस्त्रों से सम्मानित किया।

इस मौके पर कथावाचक आरुष जी महाराज ने कहा कि क्षेत्र के लोग धार्मिक प्रवृत्ति के हैं जो कथाश्रवण के साथ संतों का सम्मान करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि जनता से मिले सम्मान से वे अभिभूत हैं।उन्होंने धर्म जीवन को सरस और सरल तरीके से जीना सिखाता है। ऐसे में धर्म का दामन नहीं छोड़ना चाहिए। बहरहाल, प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा के साथ शांति और सौहार्द वातातरण में संपन्न हो गया।

इस मौके पर राजेश गिरि,परमेश्वर कुशवाहा, भारद्वाज कुशवाहा, उमेश शर्मा, मोहित महतो,शुभम शर्मा,बबलू साह,अभिषेक कुमार, चंदन कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

यह भी पढ़े

बड़हरिया में प्रधानाध्यपकों को दी गयी दीक्षा एप की ट्रेनिंग

Raghunathpur: बीआरसी  में शिक्षकों ने बैठक कर अपने प्रतिनिधि सदन में भेजने का लिया निर्णय

उच्च विद्यालय धनौरा में ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न

बिना बच्चा दिए ही कुआंरी गाय दे रही है आठ लिटर दूध

गरीबनाथ मंदिर धनौरा में रूद्र महायज्ञ हेतु मंडप निर्माण के लिए भूमि पूजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!