राष्ट्र के चहुंमुखी विकास के लिए मतदान जरूरी

राष्ट्र के चहुंमुखी विकास के लिए मतदान जरूरी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

मतदान की अलख जगाने को चलाया जागरूकता अभियान

परिष्कृत व समृद्ध लोकतंत्र के लिए मतदान करें

श्रीनारद मीडिया, चमन श्रीवास्‍तव, सीवान (बिहार):


सीवान जिले के जीरादेई  में लोकतंत्र के महापर्व में मतदान रुपी आहुति के लिए युद्ध स्तर पर शनिवार को प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जितेंद्र कुमार राम व बीईओ बालेश्वर प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार प्रखण्डाधीन प्राथमिक विद्यालय चंदौली मकतब स्थित बूथ संख्या 245 व 246 पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे विस्तृत जानकारी दी और कहा कि भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। हमारा मत ही देश का भविष्य तय करता है। वास्तव में हमारा मतदान भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं का संवाहक है। मतदान आप सभी का संवैधानिक अधिकार है। इससे आप एक मजबूत सरकार चुनते है जो राष्ट्र का चहुँमुखी विकास करती है।

वहीं बीएलओ बसंती देवी ने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए बताया कि मंदिरों में किया गया दान हमें पुण्य देता है तो वहीं लोकतंत्र में मत का दान हमें एक कल्याणकारी प्रतिनिधि के साथ परिष्कृत व समृद्ध लोकतंत्र प्रदान करता है। सच ही किसी ने कहा है कि “मतदान से बड़ा कोई दान नहीं।

कल्याण के सिवा होता कोई नुकसान नहीं।” वहीं शिक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मतदान के दिन हमें इस देश की दिशा तय करने का अवसर मिलेगा। परिस्थितियों चाहे जो भी हो मतदान की अनिवार्यता को हम नहीं भूलेंगे। साथ ही बताया कि मतदाता का प्रतिशत जितना अच्छा होगा सरकार भी उतनी ही सशक्त बनेगी। मतदान के माध्यम से हम न केवल अपने देश व समाज का बल्कि स्वयं का भी भला करते हैं।

इधर संजीव कुमार बैठा ने “न नशे से न नोट से, देश बदलेगा वोट से….. सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो….”आदि नारों के साथ वोट देने की अपील की। मौके पर शिक्षिका नीता कुमारी, इंद्रावती देवी, सजदा परवीन, सरिता देवी, चंदा देवी, प्रमिला देवी, प्रतिमा देवी, संध्या देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़े

दीवार लेखन कर जीविका दीदियों ने मतदाताओं को किया वोट के लिए प्रेरित

भगवानपुर हाट की खबरें :   सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल

टीबी मुक्त अभियान – दो दिवसीय दौरे पर आई डब्ल्यूजेसीएफ दिल्ली की टीम, पोर्टेबल एक्स- रे मशीन से हो रही जांच का लिया जायजा:

परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नई पहल किट का किया वितरण

पूर्व मुखिया समेत दो घरों से लाखों के आभूषण समेत नगदी चोरी

क्या संविधान में राज्यपाल जी को विशेष छूट (इम्यूनिटी) है?

एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान की महिला राजनयिक के पास से मिला तस्करी का 18.6 करोड़ का गोल्ड

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!