हेलीकाप्टर दुर्घटना पर अटकलें लगाने से बचें—वायुसेना.

हेलीकाप्टर दुर्घटना पर अटकलें लगाने से बचें—वायुसेना.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 तमिलनाडु में कुन्नूर के पास बुधवार को हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना के बारे में वायुसेना ने शुक्रवार को लोगों से अटकलबाजी से बचने का आह्वान किया। इस हादसे में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की मृत्यु हो गई थी। इस मामले की छानबीन शुरू हो चुकी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद में कहा था कि इस दुर्घटना की ट्राई-सर्विस जांच के आदेश दे दिए गए हैं और एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह इसकी अगुआई कर रहे हैं।

अटकलबाजी से बचें

वायुसेना ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘जांच जल्द से जल्द पूरी की जाएगी और तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा। तब तक दिवंगतों की गरिमा का सम्मान करें और अटकलबाजी से बचें।’ वायुसेना का यह बयान हेलीकाप्टर दुर्घटना के कारणों को लेकर कुछ वर्गों द्वारा लगाई जा रहीं अटकलों के मद्देनजर आया है जिनमें तोड़फोड़ की आशंका भी जताई जा रही है।

राउत बोले, संदेह पैदा करती हैं ऐसी दुर्घटनाएं

शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा था कि जनरल रावत की मृत्यु ने लोगों के मन में संदेह पैदा कर दिया है। राज्यसभा सदस्य राउत का कहना था कि हाल में जनरल रावत ने चीन और पकिस्तान के खिलाफ देश की सैन्य रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए जब ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं तो लोगों के मन में संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का दो इंजनों वाला अत्याधुनिक हेलीकाप्टर था। राउत ने दावा किया कि इस दुर्घटना से पूरा देश और नेतृत्व चकित रह गया और रक्षा मंत्री या प्रधानमंत्री को सभी संदेह दूर करने चाहिए।

चीनी मीडिया ने खारिज की साजिश की थ्योरी

इस दुर्घटना के पीछे चीन का संभावित हाथ होने के बारे में पूछे गए सवाल पर चीन के सरकारी मीडिया ने किसी भी तरह की साजिश को सिरे से खारिज कर दिया।

खुशी जाहिर करने वालों पर कर्नाटक में होगी कार्रवाई

पीटीआइ के मुताबिक जनरल रावत की मृत्यु पर इंटरनेट मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना पोस्ट और खुशी जाहिर करने की निंदा करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को ऐसे लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का चल रहा इलाज

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हेलीकाप्टर दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु स्थित वायुसेना के कमान अस्पताल में सर्वश्रेष्ठ इलाज किया जा रहा है। उन्होंने वरुण सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। बोम्मई और राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने गुरुवार को अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!