ब्रेसिका इटली में चल रही है भागवत कथा 

 

 

ब्रेसिका इटली में चल रही है भागवत कथा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, ऑस्ट्रेलिया संवाददाता – विनायक कौशिक।
छाया – सिद्धिमा कौशिक।

भारत वृन्दावन से गए विख्यात कथावाचक कार्तिक गोस्वामी कर रहे हैं भागवत कथा।

ऑस्ट्रेलिया/कुरुक्षेत्र वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 24 अप्रैल : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा एवं पंजाब से गए लोगों ने विदेश में जाकर भी भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को नहीं छोड़ा है। विदेश की भूमि पर भी भारतीय अध्यात्म की गंगा बहा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र से जाकर इटली में स्थापित हुए अप्रवासी भारतीय दीपक कुमार ने बताया कि आजकल इटली के ब्रेसिका में स्थित मां शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद भागवत कथा चल रही है। इस कथा का आयोजन मां शिव शक्ति मंदिर कमेटी के लक्ष्मण दास लाला जी ने किया है।

श्रीमद् भागवत कथा करने के लिए भारत वृन्दावन से कथावाचक कार्तिक गोस्वामी इटली पहुंचे हैं। दीपक कुमार ने बताया कि कथा शुभारंभ से पूर्व शोभा यात्रा निकली एवं व्यासपीठ का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हुआ। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कथा के उपरांत अटूट भंडारा भी चल रहा है।

कथा में प्रतिदिन बड़ी भारी संख्या में भारतीयों के साथ इटली एवं अन्य देशों के नागरिक भी पहुंच रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा का समापन 28 अप्रैल को होगा।

कथावाचक कार्तिक गोस्वामी तथा आयोजक लक्ष्मण दास लाला जी।

 

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें : गेहूं की फसल में आग लगने से  तीन बीघा फसल जलकर राख

अमेरिका में बसे भारतीय पटना वासी ऋत्विक श्वेंतांक ने कुरुक्षेत्र में मनाया अपना जन्मदिवस

इस बार महाराजगंज रचेगा इतिहास मुरझाएगा कमल, जीतेगा पंजा – नदीम अंसारी

सोनपुर स्थित एएनएम स्कूल की 58 छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए दिलायी गयी शपथ, सदर अस्पताल में करेंगी

मरीजों की सेवा:

मशरक की खबरें :  शौच करने गई महिला की डूबने से हुई मौत 

Leave a Reply

error: Content is protected !!