भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

बिहार में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराधी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई दरअसल, भोजपुर जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने 25000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

 

भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के द्वारा कई कांडों में फरार चल रहे 25000 के इनामी अपराधी मंटू राय को गिरफ्तार कर लिया है। 25 हजार का इनामी गिरफ्तार इसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जमीरा गांव से की गई है। गिरफ्तार कुख्यात इनामी अपराधी मंटू राय पिता राजेंद्र राय जंमिरा थाना रामू ऑफिशियल का निवासी बताया जा रहा है।

 

इस संदर्भ में सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कई कांडों में फरार चल रहे इस अपराधी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने 25000 का इनाम घोषित किया था। जिसकी गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

यह भी पढ़े

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी शुरू

सीवान डीएम ने सीवान मॉडल अस्‍पताल के विभिन्‍न विभागों का किया औचक निरीक्षण

36 बिरादरियों के सहयोग से करेंगे समाज का उत्थान : कृष्ण श्योकंद

बिहार में सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य को रिश्वत लेते पकड़ा

क्या आईपीएस आनंद मिश्रा एक बार फिर भाजपा में जा रहे है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!