भोजपुरी को  सामूहिक प्रयास से इसे आंठवी अनुसूची में शामिल में शामिल कराया जाएगा  : डिप्‍टी सीएम सम्राट

भोजपुरी को  सामूहिक प्रयास से इसे आंठवी अनुसूची में शामिल में शामिल कराया जाएगा  : डिप्‍टी सीएम सम्राट

मढ़ौरा की बंद चीनी मिल को चालू कराया जाएगा

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

भोजपुरी सर्वाधिक बोली जाने वाली समृद्ध भाषा है। यह देश विदेश की भाषा है, सामूहिक प्रयास से इसे आंठवी अनुसूची में शामिल में शामिल कराया जाएगा। उक्त बाते बिहार सरकार के डिप्टी सीएम व गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कही। सम्राट चौधरी 28वीं अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में अमनौर पहुंचे थे। सम्राट चौधरी ने कहा कि भोजपुरी का सम्मान और विस्तार में बिहार सरकार अपना सम्पूर्ण प्रयास करेगी। कहा कि एनडीए की सरकार पर लोगों ने भरोसा किया है तो सरकार 2030 से पहले बिहार में ही लोगों को रोजगार देने का काम करेगी। सरकार की नीति पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बिहार की धरती पर कोई माफिया नही रहेगा अगर रहेगा तो उसकी जगह जेल में होगी। स्कूल कॉलेज के आस पास भी महिला सुरक्षा को मजबुत किया जाएगा ताकी महिलाएं सुरक्षित रूप से पठन पाठन कर सके।‌ अमनौर को अनुमंडल बनाने की स्थानीय विधायक मंटू सिंह की मांग पर कहा कि वे इसे याद रखेगे, आगे जब नया अनुमंडल बनाने की बात होगी तो अमनौर को भी उसमें शामिल किया जाएगा।

अगले साल में चालू होगा चीनी मिल
उद्घाटन के उपरांत बिहार के बंद चीनी मिल को चालू कराने के मुद्दे पर एक सवाल के जबाब में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा की सरकार पुरी तरह गंभीर है। बिहार की बंद चीनी मिल को चालू कराया जाएगा। मढ़ौरा की बंद चीनी मिल पर कहा कि इस बंद चीनी मिल को चालू कराया जाएगा। अगले एक साल में सभी प्रक्रिया को पूरा इसे चालू कराया जाएगा।

भोजपुरी भाषा और भोजपुरी समाज देश दुनिया में- मंत्री दिलीप चौधरी
बिहार सरकार के उधोग मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि भोजपुरी भाषा और भोजपुरी समाज देश और विदेशों में सभी जगह है। कहा कि जिस तरह देश के प्रधानमंत्री नरेद मोदी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास को गति मिल रही है। इनके नेतृत्व में भोजपुरी भाषा को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

भाषा के उत्थान के लिए होगी मजबूत पहल – मंत्री नितिन नवीन
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार सरकार के नेतृत्व में भोजपुरी भाषा को आंठवी अनुसूची में शामिल कराने की मजबूत पहल की जाएगी। कहा कि भोजपुरी पूरे देश में बोली जाने वाली भाषा है। देश के बाहर भी यह भाषा कई देशों में बोली जाने लगी है। इस भाषा के उत्थान के लिए सामूहिक रुप से समूचित प्रयास किया जाएगा।

महामाया प्रसाद विनोद बने ने सत्र के अध्यक्ष
28वें अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन के उपरांत नए सत्र के लिए प्रमुख शिक्षाविद् महामाया प्रसाद विनोद को अध्यक्ष मनोनित किया गया। मनोनयन के बाद नव मनोनित अध्यक्ष ने कहा कि भोजपुरी भाषा के उत्थान और इस भाषा को सम्मान दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। सभी के सहयोग से आंठवी अनुसूची में शामिल करना उनका संकल्प होगा। वही सम्मेलन से नए लोगों को जोड़ आन्दोलन को मजबूत किया जाएगा।

कई गणमान्य ने भोजपुरी पर रखी अपनी बात
उद्घाटन समारोह में मारिशस के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी सरीता बुद्धु सांसद व भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, तरैया विधायक जनक सिंह, बनियापुर विधायक केदार सिंह, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, छपरा विधायक छोटी कुमारी एमएलसी विरेन्द्र नारायण यादव, कलाकार अक्षरा सिंह, कल्पना पटवारी ने मंच से अपनी बात रखी। इसके पूर्व अध्यक्ष सम्मेलन एमएलसी संजय मयूख, अध्यक्ष सम्मेलन डॉ. ब्रज भूषण मिश्र, महामंत्री सम्मेलन जय जयकांत सिंह जय, स्वागत सचिव मनोज सिंह, सचिव आयोजन समिति शिवानुग्रह नारायण सिंह ने उपस्थित डिप्टी सीएम एवं अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग-वस्त्र व प्रतिक चिन्ह से उन्हे सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह का संचालन जयकांत सिंह जय और एमएलसी संजय मयूख के द्वारा किया गया

यह भी पढ़े

स्वतंत्रता सेनानी बहुरिया राम स्वरूपा देवी की पुण्यतिथि मनाई गई

घर में थी शादी, आग लगने से हो गई हजारों की संपति राख

सिसवन की खबरें :  बाइक से गिरकर इमहिला घायल

धनौती  थाना के गुडडु हत्‍य कांड में संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

जमुई में सिमुलतला जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

अररिया में सास-दामाद  206 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार 

महज 06 घंटे के अंदर जामोबाजार थाना पुलिस ने हत्‍या कांड का किया  उद्भेदन, संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार

25 हजार रुपये का इनामी अपराधी कन्हाई सिंह गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!