Headlines

सिसवन की खबरें :  बाइक से गिरकर महिला घायल

सिसवन की खबरें :  बाइक से गिरकर महिला घायल

श्रीनारद मीडिया,सिसवन,सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन मांझी मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल महिला ग्यासपुर उत्तर टोला निवासी बृजेश प्रताप सिंह की पत्नी ज्ञान्ती देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

अलग-अलग  सड़क दुर्घटना में दो  व्‍यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया,सिसवन,सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन  थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर बाइक के दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में घुरघाट मठिया गांव के मुन्ना भारती का पुत्र अजय कुमार व राजेश चौहान का पुत्र प्रदीप कुमार शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

मारपीट में महिला घायल

श्रीनारद मीडिया,सिसवन,सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के बखरी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी मंटू सिंह की पत्नी रेखा सिंह है। घायल का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

 

बीडीओ ने लोहिया स्वच्छ अभियान का किया समीक्षा

श्रीनारद मीडिया,सिसवन,सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने प्रखंड मुख्यालय में लोहिया स्वच्छ अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के एससी एसटी टोले में अधूरे शौचालय के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बैठक में कहा कि लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधूरे शौचालय के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को स्वच्छता की सुविधा मिल सके।

मारपीट की घटना में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया,सिसवन,सीवान (बिहार):
सीवान जिला के  चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर मठिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी मनोज कुमार भारती का पुत्र अभिषेक कुमार भारती है।घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े

जमुई में सिमुलतला जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

अररिया में सास-दामाद  206 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार 

महज 06 घंटे के अंदर जामोबाजार थाना पुलिस ने हत्‍या कांड का किया  उद्भेदन, संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार

25 हजार रुपये का इनामी अपराधी कन्हाई सिंह गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!