बिहार बंद का मैरवा में दिखा असर, सड़कों पर चार पहिया वाहन नहीं चली
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय मां को महागठबंधन के राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के मंच पर गाली देने के विरोध में जिरादेई विधानसभा क्षेत्र के मैरवा धाम दरौली मोड पर एनडीए के कार्यकर्ता बिहार बंद के दौरान चक्का जाम किया।
जिसकी अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार सिंह उर्फ बम जी ने किया। बंद में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरोज सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा उमेश कुमार सिंह, हरे राम साह, धर्मेंद्र मिश्रा, अंकुर चौबे, जद यु के प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश राम, नगर अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रकाश कुमार, सोमिल उपाध्याय सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बिहार बंद को सफल बनाया।
बंद के दौरान भाजपा नेता उमेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय मां को महागठबंधन के नेताओं द्वारा राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के मंच पर देना बिहार ही नहीं पूरे देश के मां बहनों का अपमान हुआ है बिहार की जनता कभी भी इसको बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में महागठबंधन के नेताओं को सबक सिखाएगी।
सरोज सिंह राणा ने कहा कि बिहार बंद पूर्णता सफल रहा किसी भी मां बहनों का अपमान बिहार की जनता सहन नहीं करेगी यह तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की बात है।
यह भी पढ़े
बिहार बंद का अमनौर में नहीं दिख असर, कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिए
GST के नये स्लेब से क्या-क्या सस्ता एवं महंगा होगा ?
सिंगापुर के P.M. लॉरेंस वोंग ने इन दिनों भारत के दौरे पर है
सिंगापुर के P.M. लॉरेंस वोंग ने इन दिनों भारत के दौरे पर है
रघुनाथपुर में पीएम मोदी की मां के अपमान के विरोध में बिहार बंद का दिखा मिला जुला असर