अमनौर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर

अमनौर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रेफर

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

 

सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के खोरी पाकर गोविन्द गाँव के समीप आज एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना बुधवार की सुबह जब एक ट्रैक्टर, जो की अमनौर की ओर जा रहा था। उसी दौरान, खोरी पाकर गोविन्द गाँव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक, जिस पर सवार नारायण पुर निवासी जयराम सिंह के पुत्र अमृत कुमार और लालबाबू सिंह के पुत्र साजित कुमार से उसकी टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को उठाकर इलाज के लिए अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य ले गए। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े

लस्सी पीकर जीवन व्यतीत कर रहे महात्मा चिरंजीपुरी भोजन की कभी याद नहींआई

अक्षय तीज सुख और समृद्धि प्रदान करता है : डॉ. मिश्रा

हरियाणा विस अध्यक्ष ने गठित की विधान सभा की 5 और कमेटियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!