प्रवासी महिलाओं को भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान अतिथि गृह में सात दिनों से आए हुए प्रवासी महिलाओं को भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने अंग वस्त्र से सम्मानित कर विदा किया बिगत सात दिनों से प्रवासी महिलाओं मे सिवान भाजपा के प्रभारी श्रीमती चांदनी पाण्डेय और देवरिया महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष भारती शर्मा देवरिया की जिला मंत्री सीमा जयसवाल सहित सिवान के जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल सोनी कुमारी बेबी देबी रस्मी गिरी इत्यादि महिलाओं ने विगत 7 दिनों में सिवान विधानसभा के दर्जनों गांव में घूम कर भारतीय जनता पार्टी और नीतीश कुमार जी के विकास कार्यों का बुद्धिजीवी महिलाओं, डॉक्टर के बीच वकीलो के बीच,आशा बहनों के साथ पंचायत में जाकर दलित बस्ती में, आंगनबाड़ी केन्द्रो में मोदी जी के,नीतीश कुमार जी के, एनडीए के विकास कार्यों चर्चा की।
कई जगहों पर वृक्ष रोपण का कार्यक्रम किया गया। महिला मोर्चा के प्रभारी श्रीमती चांदनी पांडे ने बताया कि बिहार में tre-4 के तहत बहुत जल्द बहाली होने वाली है। बिहार में महिलाओं को विशेष रूप से आरक्षण का लाभ होने जा रहा है। साथ निश्चय 2 के तहत गांव को स्वच्छ बनाने की मुहिम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छेड़ी है। पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मियों की बहुत जल्द तैनाती होने जा रही है।वार्ड स्तर पर 1.10 लाख सफाई कर्मियों की बहाली होगी। जीविका में तरक्की होने जा रही है जीविका के तहत अब हर घर को रोजगार मिलने जा रहा है।
जीविका निधि खाद्य सहकारी संघ में 653 पदों पर नियुक्ति होने जा रही है। बिहार राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति एवं सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी मिल गई है। बिहार युवा आयोग में कुल 6 पदों के सृजन की स्वीकृति सरकार ने दे दिया है.। बिहार राज्य कर्मचारी आयोग के गठन की स्वीकृति मिल गई है। बिहार में बिजली पहुंचाने के लिए 270 करोड रुपए की मंजूरी मिल गई है। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना नियमावली 2019 में संशोधन की स्वीकृति भाजपा की सरकार ने दिल दिया है। सीतामढ़ी के पुरैना धाम मंदिर क्षेत्र में पर्यटन विकास और आधारभूत ढांचे के लिए अब तक 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण कर ली गई है।
और इसके लिए 165. 57 करोड़ की स्वीकृति दी गई है.। पटना शहर के नेहरू पथ पर डॉ राम मनोहर लोहिया पथ चक्र का निर्माण कार्य हेतु कुल राशि 67550 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। नीतीश सरकार आंगनबाड़ी से लेकर जीविका दीदी सहित सबको समृद्ध बनाने की राह पर है। आशा कार्यकर्ताओं को अब हर महीने 3000 प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिवान भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुभाष कुमार सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े