भाजपा ने नगर के गांधी मैदान में वृक्षारोपण कर समाज को दिया संदेश –राहुल तिवारी

भाजपा ने नगर के गांधी मैदान में वृक्षारोपण कर समाज को दिया संदेश –राहुल तिवारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 8 वी वर्षगांठ बिहार भाजपा के निर्देशन में चलने वाले 31 मई से 14 जून तक सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व कार्यक्रम के निमित्त एवं पर्यावरण दिवस पर सीवान जिला भाजपा ने नगर के गांधी मैदान में वृक्षारोपण कर समाज को संदेश दिया!

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि वृक्ष लगाकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है! सीवान भाजपा इस तरह के विभिन्न सेवा कार्य कर समाज को संदेश देने का कार्य करेगी! वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला सिवान सभी प्रखंडों में महिला लाभार्थी संपर्क एवं सम्मान एवं मंदिर मस्जिद की साफ-सफाई तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को लेकर अल्पसंख्यक बस्तियों में संपर्क का कार्यक्रम करेगी!

वही पूर्व नगर सभापति अनुराधा गुप्ता ने कहा कि सिवान भाजपा के सभी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर आम जनमानस से संपर्क करेगी! इस अवसर पर नगर पार्षद रंजना श्रीवास्तव अर्चना सिंह राजेश श्रीवास्तव हरेंद्र सिंह कुशवाहा मुकेश कुमार बंटी देवेंद्र गुप्ता संजय श्रीवास्तव कुंदन सिंह जितेश सिंह सतीश तिवारी सोनू शाह मौजूद रहे.

Leave a Reply

error: Content is protected !!