नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित.

नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बड़ा फैसला लिया। भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। आपको मालूम हो कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा बीते कुछ समय से विवादों में घिरी हुई हैं। उनके द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर की गई विवादास्पद टिप्पणी का मामला इतना खींच गया कि आखिरकार, भाजपा ने उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता वापस ले ली। भाजपा की सेंट्रल डिसीप्लिनरी कमेटी (Central Disciplinary committee) ने नूपुर शर्मा के विचारों का हवाला देते हुए विभिन्न मामलों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।

पार्टी ने दिल्ली मीडिया के प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी से यह कहते हुए निष्कासित कर दिया कि सोशल मीडिया पर उनके विचार सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ते हैं और इसकी मौलिक मान्यताओं का उल्लंघन करते हैं। दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के एक पत्र में कहा गया है कि आपकी प्राथमिक सदस्यता तुरंत समाप्त कर दी जाती है और आपको पार्टी से निकाला जाता है।

बता दें कि विवादों को शांत करने की कोशिश करते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

नूपुर शर्मा ने मांगी माफी

भाजपा नेता नकुल शर्मा ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोजाना मेरे आराध्य शिवजी का अपमान किया जा रहा था। मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नहीं फुहारा है। दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं,जाओ जा कर पूजा कर लो। मेरे सामने बार-बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिव जी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दी। अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। मेरी मंशा को कष्ट किसी को कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी।’

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच अपने एक बयान में कहा कि पार्टी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान या अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को बढ़ावा नहीं देती है। हालांकि, भाजपा नेता ने अपने बयान में किसी भी घटना या टिप्पणी का कोई सीधा जिक्र नहीं किया।

प्रत्येक नागरिक को पसंद का धर्म चुनने का अधिकार

अरुण सिंह ने कहा कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में हर धर्म फला-फूला है। भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का सम्मान करने का अधिकार देता है। बता दें कि नूपुर शर्मा की टिप्पणी का विपक्षी दलों और मुस्लिम समूहों ने विरोध किया है।

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि पार्टी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान या अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को बढ़ावा नहीं देती है। हालांकि, भाजपा नेता ने अपने बयान में किसी भी घटना या टिप्पणी का कोई सीधा जिक्र नहीं किया।

प्रत्येक नागरिक को पसंद का धर्म चुनने का अधिकार

सिंह ने आगे कहा कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में हर धर्म फला-फूला है। भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का सम्मान करने का अधिकार देता है। बता दें कि नूपुर शर्मा की टिप्पणी का मुस्लिम समूहों ने विरोध किया है।

नूपुर पर हो चुकी तीन एफआइआर

बता दें कि नूपुर शर्मा के खिलाफ इस मामले में दो एफआइआर भी दर्ज की जा चुकी है। पहली एफआइआर मुम्बई में भारतीय सुन्नी मुसलमानों के सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी ने कराई है। वहीं दूसरी पुणे के कोंढवा पुलिस स्टेशन में राकांपा के एक नेता की शिकायत के आधार की गई है। तीसरी एफआइआर एक पुलिस अधिकारी ने हैदराबाद के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। सभी मामलों में मुसलमानों की भावनाएं आहत होने की बात कही गई है।

जान से मारने और दुष्कर्म की मिली धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले नूपुर ने आरोप लगाया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर मौत और दुष्कर्म की धमकियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर टीवी चैनल पर उनकी हालिया बहस का वीडियो एडिट कर वायरल किया गया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि नूपुर के खिलाफ पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब एक वायरल वीडियों में दावा किया गया कि भाजपा नेत्री ने एक टीवी शो पर ज्ञानवापी ढांचे पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की है। जिसके बाद नूपुर को कई धमकियां भी मिली।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!