भाजपा नेता ने पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस

भाजपा नेता ने पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड के पोखरा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा नेता सह राजपूत एकता मंच के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने आम के पौधों का पौधरोपण किया। साथ ही,श्री सिंह ने लोगों से भी पेड़- पौधे लगाने और पृथ्वी को बचाने की अपील की।श्री सिंह ने कहा कि वृक्ष का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। पेड़-पौधे पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए प्रदूषण से मुक्ति के लिए आवश्यक हैं।वृक्ष पृथ्वी और इस भू-भाग पर मानव जीवन से लेकर जीव-जंतुओं को भी सुरक्षित बनता है।आज पृथ्वी पर लगे जंगलों को जिस प्रकार काटा जा रहा है। जिससे पृथ्वी पर पेड़ पौधे की कमी से ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है।जो मानव जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा है। यदि यही स्थिति बनी रहे तो हमें भविष्य में अनेक प्रकार के संक्रमण का शिकार होना पड़ेगा। इसलिए समय रहते हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पृथ्वी को प्रदूषण से मुक्ति दिलानी होगी और पर्यावरण से संतुलित और संरक्षित करना होगा।

यह भी पढ़े

*वाराणसी में बनेगा पहला पशु शवदाह गृह, तीन माह में बनकर होगा तैयार*

बिना टहनी काटे आम के पेड़ पर चार मंजिला घर बना है,कैसे?

देश के शैक्षिक संगठन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में खास भूमिका निभा सकते हैं,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!