नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बीजेपी नेताओं ने की आरती

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बीजेपी नेताओं ने की आरती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

भाजपा नमामि गंगे प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने नदियों के किनारे गंगा आरती कार्यक्रम के तहत टेघड़ा,आकाशी मोड़ बाजार के पास नदी के घाट पर गंगा आरती की। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने नदियों की स्वच्छता का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गंगा नदी,उसकी सहायक नदियों सहित देश की सभी नदियों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए नमामि गंगे जैसा स्वच्छता अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है।

उस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी नदियों के किनारे दीप जलाकर पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता अभियान के तहत आरती की गयी। बीजेपी नेता श्री सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता मोदी जी की नदियों की स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में गत 26 सितंबर को नदी स्वच्छता पर जिक्र करते हुए कहा था कि भारत में हमें गंगा स्वच्छता के साथ ही सभी नदियों की स्वच्छता के लिए ऐसा कार्यक्रम चलाया जाना आवश्यक है। इसके लिए सामाजिक चेतना और समाज में जन जागरुकता स्थापित करना आवश्यक है।आज उसी कड़ी में बीजेपी नमामि गंगे प्रकोष्ठ के सदस्यों ने जिले की सभी नदियों के किनारे आरती की।

इस अवसर पर नमामि गंगे के जिला संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह, सहयोजक दिलीप कुमार सिंह,उमेश प्रसाद अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर नमामि गंगे के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि नदियां हमारे जीवन और सभ्यता का प्रतीक है।वहीं सह संयोजक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि भारत के संस्कृति में नदियों का महत्व वैदिक और पौराणिक काल से आ रहा है। देश के सभी बड़े शहर किसी न किसी नदी के किनारे ही बसा हुआ है।

पहले लोगों को आयात और निर्यात भी इसी नदियों के माध्यम से होता था।और आदिकाल से हमारी संस्कृति में इसके महत्व का वर्णन मिलता है।गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, कृष्णा, गोदावरी,संतलज, कावेरी,नर्मदा सरयुग,गंडक बागमती,झेलम कमला, बागमती जैसी नदियों का जिक्र है। ऐसे में हमें नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। आरती से मां गंगा हमारे सभी दुखों को दूर करती है। हमारे जीवन में पवित्रता का संदेश देती है।वही गंगे स्नान का महत्व भी पुराणों में वर्णित है। ऐसे में हमें नदियों की स्वच्छता और पवित्रता के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए।

यह भी पढ़े

ग्यारह मुखिया पद के लिए 131 ने किया नामांकन

अमनौर की खबरें :  कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष के आकस्मिक निधन से कार्यकर्ताओ में शोक  

बिहार के पुलिस डिपार्टमेंट के अंदर हो गया है बड़ा बवाल  

छात्रों के विकास में लिखावट एवं महापुरुषों के जीवनी बहुत ही महत्वपूर्ण है : कर्नल उमेश सिंह

Leave a Reply

error: Content is protected !!