मशरक में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया युवा चौपाल 

मशरक में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया युवा चौपाल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं पर हुआ चर्चा

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

भाजपा मशरक उत्तरी मंडल के बंगरा शक्ति केंद्र अन्तर्गत ग्राम चैनपुर में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा युवा चौपाल लगाया गया।इस कार्यक्रम का अध्यक्षता मशरक भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष विकेश कुमार सिंह ने किया, मंच संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सह विधानसभा कार्यक्रम पदाधिकारी धीरज कुमार सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता व विजय आईटीआई के डायरेक्टर पप्पू सिंह सिग्रीवाल, भाजपा जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी सिंह के साथ साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। युवा चौपाल में चर्चा करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लगातार देश हित में आम जनता के हक के लिए कार्य किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार तक पहुंच रहा है।

मोदी जी हिन्दुस्तान देश को आत्मनिर्भर बनाना चाह रहे हैं,इसे सफल करने हेतु स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए विश्वकर्मा लोन एवं मुद्रा लोन जैसे अनगिनत योजना के तहत आम लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। युवा चौपाल को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू सिंह सिग्रीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित रोजगार मेला, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय खेल विशव विधालय जैसे विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बनियापुर भाजपा आई टी सेल अतुल पांडेय, उमेश सिंह, मुन्ना सिंह,गुडु सिंह, मिंटू सिंह, पप्पू सिंह,बबलु सिंह,पवन कुमार सिंह,टनु कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

बोध कथा : तीन खिलौने, एक बार जरूर पढ़े

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों के लिए संकट मोचक बनी योगी सरकार

24 घंटे में दें खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा: सीएम योगी

हरियाणा पिछडा़ वर्ग की धर्मशालाओं व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की बैठक 

Leave a Reply

error: Content is protected !!