प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों के लिए संकट मोचक बनी योगी सरकार

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों के लिए संकट मोचक बनी योगी सरकार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

19 से 28 फरवरी के मध्य छह जनपदों में हुआ नुकसान का आकलन, 150 से अधिक गांव रहे प्रभावित

निरंतर हो रही बारिश से गेहूं, सरसो, मटर, चना आदि फसलों के नुकसान का सर्वे करा रही योगी सरकार

खराब मौसम के कारण बांदा के पैलानी तहसील के 13 गांवों में 45 प्रतिशत से अधिक फसलों की क्षति

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

प्राकृतिक आपदा की मार से जूझ रहे किसानों के लिए योगी सरकार संकट मोचक बनी है। योगी सरकार ओलावृष्टि व बारिश के कारण सरसो, मटर, मसूर, गेहूं, चना आदि फसलों के नुकसान का लगातार सर्वे करा रही है। 19 से 28 फरवरी तक के बीच छह जनपदों के लगभग 150 से अधिक गांवों में 33 फीसदी से अधिक फसलों की क्षति का आकलन किया गया है। इसमें बांदा जनपद के पैलानी तहसील के 13 गांवों में 45 फीसदी से अधिक व बबेरू तहसील के तीन गांवों में काफी अधिक क्षति की जानकारी प्राप्त हुई है। इस अवधि (19 से 28 फरवरी) की बारिश के बाद भी होने वाले नुकसान का योगी सरकार आकलन करा रही है। योगी सरकार ने रिपोर्ट के बाद किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

छह जनपदों में 150 से अधिक गांवों का हुआ आकलन
निरंतर हो रही बारिश व ओलावृष्टि से निरंतर किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है। इस नुकसान के लगातार बढ़ने की भी संभावना बनी हुई है। योगी सरकार इस परिस्थिति में अन्नदाता किसानों के साथ खड़ी है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण सरसो, मटर, मसूर, गेहूं, चना आदि की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। 19 से 28 फरवरी तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक बांदा जनपद के पैलानी तहसील के 13 गांवों में 45 फीसदी से अधिक व बबेरू तहसील के तीन गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक की क्षति का आकलन हुआ है।

फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, कानपुर के किसानों पर भी मार
राहत आयुक्त जीएस नवीन के मुताबिक फतेहपुर के बिंदकी तहसील के लगभग 10 गांवों में 33 फीसदी से अधिक गेहूं व सरसो की क्षति हुई है। हमीरपुर तहसील के 51 गांवों में गेहूं, सरसो, चना, मटर आदि की फसलों के नुकसान का आकलन किया गया है। वहीं जालौन में भी इन फसलों से जालौन, उरई व कालपी के गांवों में 33 फीसदी से अधिक नुकसान दर्शाया गया है। कानपुर देहात के रसूलाबाद के लगभग 23 और कानपुर नगर के बिल्हौर तहसील के 27 गांवों में 33 फीसदी से अधिक नुकसान का आकलन किया गया है।

यह भी पढ़े

24 घंटे में दें खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा: सीएम योगी

उद्यमिता एवं कौशल विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए केयू चैम्पियन ऑफ एजुकेशन अवार्ड 2024 से सम्मानित 

सिसवन प्रखंड में आयुष्‍यमान कार्ड बनाने का दस दिन का चल रहा विशेष अभियान

आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छपरा शाखा की ओर से महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य चैतन्य शोभायात्रा 

सब्जी लेकर घर जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Leave a Reply

error: Content is protected !!