देश में आम बजट पेश होने पर भाजयुमो ने वितमंत्री को दी बधाई, जश्न मनाया
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जेपी चौक पर ढोल नागारो के साथ आज पेश हुए आम बजट पर जश्न मना कर श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को बधाई दी गई।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा की पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर सेंटर बनाए जाएंगे, जो खास तौर पर आंतरिक जलमार्गों के लिए होंगे। इन सेंटरों से नदी मार्ग से होने वाले परिवहन को मजबूती मिलेगी और दोनों शहरों को वाटरवेज हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
इससे बिहार की अर्थव्यवस्था को न केवल मजबूती मिलेगी बल्कि यहाँ रोजगार के अवसर पर सृजित होंगे।बायो फार्मा के लिए 10,000 करोड़ रुपये की “बायोफार्मा शक्ति” योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत तीन नए संस्थान स्थापित होंगे और देश को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाया जाएगा। इस बजट में भारत के युवा के लिए सेवा क्षेत्र पर फोकस रखा गया है। उच्चाधिकार प्राप्त समिति शिक्षा, रोजगार और उद्यम को जोड़कर विकास और निर्यात की संभावनाओं को बढ़ाएगी। मानीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक 10 फीसदी की वैश्विक हिस्सेदारी के साथ सेवा क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने के प्रयास पर जोर दिया गया है।
जिला के प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओं के विकास और रोजगार के नए अवसरों के सृजन को अपनी नीतियों का केंद्र बनाया है। आज इन्हीं प्रयासों के कारण भारत केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार और वैश्विक आपूर्ति शृंखला का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। यही नीतियां आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जमीन पर उतार रही हैं और भारत को एक सशक्त वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित कर रही हैं।
इस सर्वस्पर्शी, समावेशी और कल्याणकारी बजट के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी तथा उनकी पूरी टीम को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नन्द प्रसाद चौहान, सत्यम सिंह सोनू मुकेश सिंह कुशवाहा देवेंद्र गुप्ता अनुरंजन मिश्रा भाजपा मीडिया के प्रभारी आदित्य कुमार पाठक रवि पटेल विजय सोनी मृत्युंजय कुमार सिकु विनय कुमार सोनी धीरज कुमार पिंटू कुमार सौरभ कुशवाहा सतीश कुमार सिंह नन्हे यादव आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े
01 फरवरी 📜 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर विशेष
01 फरवरी 📜 वैज्ञानिक शंभुनाथ डे की जयंती पर विशेष
01 फरवरी 📜 कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर विशेष
01 फरवरी 📜 भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना दिवस पर विशेष
सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद का किया निपटारा
निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत – घनश्याम पाठक
सेवानिवृत शिक्षक का हुआ श्रद्धा व सम्मान के साथ विदाई

