भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश ने आगलगी पीड़ित परिवार से जाकर मिला

भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश ने आगलगी पीड़ित परिवार से जाकर मिला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सीवान (बिहार)

भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव  सीवान जिले के दरौली विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कुंडेसर निवासी रामनक्षत्र यादव के घर आगलगी की सुचना के बाद उनकें आवास पर जाकर सर्वप्रथम घर के सभी सदस्यों के कुशलक्षेम की जानकारी ली।  उन्होंने आगलगी से नुक्सान हुई सम्रागी देखकर स्थानीय सीओ साहब से फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी व आपदा विभाग से पीडित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा की मांग किया। सीओ साहब ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिली है,जल्द विभाग जाँच पड़ताल बाद पीडित परिवार को मुआवजा दिया जायेगा। अपनें सीवान विधानसभा के अंतर्गत बड़हरिया दरगाह के मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश राम जी के पत्नी का आप्रेशन डॉ.सरताज जी के अस्पताल की सुचना मिलने पर वहां पहुंच ईलाज व स्वास्थ्य की जानकारी ली। हैप्पी यादव ने बताया की सीवान विधानसभा के ग्राम भादा निवासी तीन युवा प्रियांशु गिरी,प्रियांशु साह और रोहित गिरी के सड़क दुर्घटना मे गम्भीर रूप से घायल होने की सुचना पर सभी से मिलकर उनकें दुर्घटना और ईलाज की जानकारी ली व ईश्वर से सभी के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना किया। और खासकर युवा वर्ग से यातायात नियमों और सावधानी से वाहन चलाने की अपील किये। साथ मे मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,पूर्व जिला परिषद राजनाथ राम,भाजयुमो उपाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, अरविंद सिंह,पंचायत अध्यक्ष गोपाल गृप्ता,सुनील गृप्ता, टून्ना यादव उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े

इंंडिको कार ने पांच महिलाओं को मारी ठोकर,कार पुलिया से जा लटकी,दो महिलाएं हुई रेफर

सार्वजनिक जगहों पर रामनवमी, छठ पूजा और जुमे की नमाज पर रोक.

घरेलू कलह में लड़के ने की खुदकुशी.

बिहार के गया में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, महिला की मौत.

सीवान में पंचायत चुनाव को लेकर भांटा पोखर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण D.M अमित कुमार पांडेय ने किया.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पटना हाईकोर्ट में 30 अप्रैल तक वर्चुअल सुनवाई.

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां की बड़ी मुश्किल से बची जान,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!