मशरक में राजस्व कर्मचारियों का काला पट्टी प्रदर्शन:17 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से विरोध

मशरक में राजस्व कर्मचारियों का काला पट्टी प्रदर्शन:17 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से विरोध

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सारण जिला के मशरक अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को राजस्व कर्मचारी काला पट्टी बांधकर काम करते दिखे। वे अपनी लंबित मांगों पर सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने और पूर्व में हुए समझौते को लागू न करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

राजस्व कर्मचारी विगत कई दिनों से अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। पूर्व में सरकार और राजस्व कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता में सकारात्मक निर्णय लिया गया था, लेकिन उसे अब तक लागू नहीं किया गया है। इसी के शांतिपूर्ण विरोध में कर्मचारी काला पट्टी लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

 

राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार, कुंवर यादव,जैकी अहमद, संतोष कुमार पासवान,जयकर्ण पासवान,नवीन कुमार समेत अन्य ने बताया कि वर्षों से लंबित 17 सूत्री मांगों पर सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी मुख्य मांगों में गृह जिले में पदस्थापना और 2800 रुपए का ग्रेड पे लागू करना शामिल है।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा सीमित संसाधनों में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कार्य लिया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों पर लगातार कार्यभार बढ़ रहा है, लेकिन उन्हें मिलने वाली सुविधाएं और अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं।

 

अविनाश कुमार ने सरकार से अविलंब सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने इस संघर्ष को अपने सम्मान और अधिकार की लड़ाई बताया।

यह भी पढ़े

ट्रंप के टैरिफ घटाने से भारत को कितना लाभ होगा?

25 मोबाइल धारकों के चेहरे पर शेखपुरा पुलिस ने लौटायी मुस्कान

अररिया: अन्तर्राजीय व अंतरजिला चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

03 फरवरी 📜 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU)  की  स्थापना दिवस  पर विशेष

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!