Cameron Green was playing on 99 scored only 100 runs even after hitting a four why so

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को मैच खेला गया था, जिसे मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच करो या मरो वाला था। मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो इस मैच में कैमरन ग्रीन रहे थे। ग्रीन 47 गेंदों पर 100 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे। मुंबई इंडियंस ने 201 रनों का टारगेट 18 ओवर में ही हासिल कर लिया था। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन ने चौका जड़ा था, वह उस समय 99 रनों पर खेल रहे थे और मुंबई इंडियंस का स्कोर 200 रनों का था। चौके के बावजूद ग्रीन और मुंबई इंडियंस के खाते में एक-एक ही रन जुड़ा और उसके पीछे एक एकदम अलग कारण था। 

Qualifier 1 में कैसी होगी दोनों की Playing XI, जानिए किसे मिले मौका?

दरअसल अगर ग्रीन ने अपना सिंगल बाउंड्री जाने से पहले पूरा नहीं किया होता, तो उनके खाते में चार रन जुड़ते, लेकिन बाउंड्री होने से पहले ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने एक रन पूरा कर लिया था और ऐसे में मुंबई इंडियंस जीत दर्ज कर चुका था। बाउंड्री से पहले सिंगल होते ही मैच खत्म हो गया था और इसीलिए बाउंड्री जाने के बावजूद ग्रीन के खाते में चार रन की जगह एक ही रन जुड़ा था।

‘एमएस धोनी से नफरत करनी है तो आपको शैतान बनना पड़ेगा’

क्रिकेट के नियम के मुताबिक अगर जीत के लिए एक रन ही की जरूरत हो और ऐसे में खिलाड़ी चौका या छक्का लगा दे, तो उसके और टीम के खाते में चौका या छक्का ही दर्ज होता है, लेकिन अगर वहीं नोबॉल पर चौका या छक्का पड़े या फिर खिलाड़ी बाउंड्री पूरी होने से पहले सिंगल पूरा कर ले, तो ऐसे में खिलाड़ी और टीम के खाते में चौका या छक्का दर्ज नहीं होता है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!