Captain MS Dhoni mentioned Virat Kohli in his speech after CSK victory video viral – CSK की जीत के बाद स्पीच में कप्तान एमएस धोनी ने किया विराट कोहली का जिक्र

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बीच की यारी कितनी गहरी है, यह तो हर कोई जानता है। विराट कोहली ने तो कई बार खुलकर धोनी के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। विराट ने हाल में कहा था कि धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी के लिए उन्हें अपना उत्तराधिकारी खुद चुना था। इसके अलावा विराट ने हमेशा से यह कहा है कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान विराट को काफी बैक किया था। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब इन दोनों की केमेस्ट्री फैन्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान ही देख पाते हैं। सीएसके के युवा ऑलराउंडर राजवर्धन हैंगरगेकर ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जिसमें ड्रेसिंग रूम में स्पीच के दौरान धोनी ने विराट की बैटिंग का जिक्र किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

IPL 2023 में बना अनोखा रिकॉर्ड, 10 देशों के खिलाड़ी बने मैन ऑफ द मैच

शनिवार (6 मई) को आईपीएल 2023 में दो मैच खेले गए थे। पहले मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हराया था, जबकि दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी के हार का सामना करना पड़ा था। सीएसके की जीत के बाद राजवर्धन ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें आप धोनी को विराट का नाम लेते सुन सकते हैं। धोनी इसमें कह रहे हैं, ‘विराट पहली गेंद ऐसे नहीं खेलता है…’ धोनी को विराट की बैटिंग स्टाइल के बारे में कमेंट करते हुए इसमें आप सुन सकते हैं।

LSG की इस गलती पर तमतमाए वीरेंद्र सहवाग, बोले- किसका फैसला था ये

यह वीडियो ट्विटर पर जोन्स ने शेयर किया है, जिस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी दिलचस्पी दिखाई है। आकाश चोपड़ा ने जब इस वीडियो का सोर्स पूछा, तब जोन्स ने बताया कि राजवर्धन ने यह वीडियो शेयर किया है। आरसीबी के खिलाफ सीएसके ने इस सीजन में एक ही मैच खेला है और उसे 8 रनों से जीत लिया था।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!