कालाजार अभियान का जांच करने अमनौर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे केंद्रीय टीम

कालाजार अभियान का जांच करने अमनौर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे केंद्रीय टीम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

गांव का भर्मण कर छिड़काव को देखा, कालाजार के टीम से मिलकर कई निर्देश दिया।

श्रीनारद मीडिया‚  पंकज मिश्रा‚ अमनौर‚ सारण (बिहार)

केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने प्रखण्ड के सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुँची।इस दौरान  टीम ने कालाजार छिड़काव अभियान की जांच की।एनबीडीसीपी नेशनल कलेक्ट्रेट के डॉक्टर बीके रैना समेत तीन सदस्यीय टीम ने चलाये जा रहे कालाजार सम्बंधित अभियान की बिस्तृत जानकारी लिया।कालाजार के मरीजो की संख्या में आई कमी को देख केंद्रीय टीम काफी खुश नजर आई।टीम ने इसके अलावा ओपीडी एवं अस्पताल के सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया।इन्होंने कहा कि कालाजार मुख्य रूप से परजीवी लिशमैनिया डोनोवानी के कारण होता है।इसका जीवन चक्र बालू मक्खी पर निर्भर करता है।यह परजीवी मनुष्य के शरीर तथा वाहक बालू मक्खी में ही जीवित रहता है।यह संक्रमक रोग है।इसलिये अपने आस पास और घरों की सफाई रखनी चाहिए।इन्होंने कहा कि चाँदचक का भर्मण कर दवा का छिड़काव देखा,टीम बढ़िया कार्य कर रही है।इस माह में मात्र दो कालाजार के मरीज मिले है।जिस गांव से मिले है वहा टीम पहुँचकर रोगियों से पूछ ताछ किया।इन्होंने कहा कि गिलोय किसी पुराने से पुराने बुखार को खत्म कर देता है।इसलिय रोजाना गिलोय की पत्तियों को पीसकर उसका रस बनाये और कालाजार से प्रभावित इंसान को पिलावे, बुखार धीरे धीरे उतर जाएगा।उन्होंने कहा कि संतरे के जूस में शरीर मे मौजूद किसी भी तरह के इंफेक्शन को खत्म करने के गुण होते है।यह बुखार के समय भी काफी प्रभावित होता है।इस दौरान डॉ तारकेश्वर सिंह,स्वस्थ्य प्रबन्धक शिव कुमार पश्वान,दीपक कुमार,संजीव कुमार रवि,बीएचएम बिभा कुमारी,डॉ नवेंदु संजय सिंह आदि मौंउद थे।

यह भी पढ़े

बिहार में दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार.

बिहार में 50 हजार का इनामी चंद्रशेखर व उसका साथी मुठभेड़ में ढेर, 4 बदमाश गिरफ्तार.

विधानसभा अध्यक्ष को दिखाई अंगुली, कहा- ज्यादा व्याकुल मत होइये.

हीरोइन बनने के लिए वाराणसी से पटना पहुंची थी युवती, बर्बाद हो गई जिंदगी.

बिहार के गया सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाई 9 दोषियों को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा.

अश्‍लील गीत गाकर बुरे फंसे बिहार के भोजपुरी गायक, भाई हुआ गिरफ्तार तो खुद भी किया सरेंडर

Leave a Reply

error: Content is protected !!