अश्‍लील गीत गाकर बुरे फंसे बिहार के भोजपुरी गायक, भाई हुआ गिरफ्तार तो खुद भी किया सरेंडर

अश्‍लील गीत गाकर बुरे फंसे बिहार के भोजपुरी गायक, भाई हुआ गिरफ्तार

तो खुद भी किया सरेंडर

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

भोजपुरी गीत अश्लीलता का परिचायक बन गया है।  जिससे भोजपुरी को माई भाखा कहने वाले भोजपुरिया समाज इन गीतों से शर्मशार हो गया है।  भोजपुरी के नए गायकों ने अश्‍लीलता को अपनी कामयाबी का शॉर्टकट बना लिया है। फूहड़ गाने गाकर वे कम समय में लोकप्रिय बन जाते हैं। इसके बाद उनका बाजार टाइट हो जाता है। अश्‍लील गीत गाने के आरोप से भोजपुरी के मौजूदा गायकों में शायद ही कोई बचा है। लेकिन, बिहार के एक भोजपुरी गायक को सस्‍ती सफलता का यह शॉर्टकट अपनाना भारी पड़ गया। अश्‍लील गाना गाने के लिए इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ तो पुलिस उन्‍हें खोजने घर तक पहुंच गई। इस दौरान गायक तो घर से गायब हो गए, लेकिन उनका भाई पुलिस की पकड़ में आ गया। जब पुलिस द्वारा भाई की गिरफ्तारी की खबर मिली तो खुद गायक अजीत पंडित ने भी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आए अजीत पंडित सराय थाने के जहांगीरपुर पटेढा गांव के रहने वाले हैं। अश्लील गाना गाने के आरोपित गायक अजीत पंडित ने मंगलवार को खुद को सराय थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद उन्‍हें पटना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उनके खिलाफ अश्लील गाना गाने को लेकर आर्थिक अपराध इकाई पटना में मामला दर्ज है।

होली से ठीक पहले अश्‍लील गीतों के खिलाफ बिहार सरकार खूब सख्‍ती दिखा रही है। सरकार ने वाहनों में अश्‍लील गीत बजाते पकड़े जाने पर परमिट रद करने की चेतावनी दी है। इस बाबत राज्‍य पर‍िवहन प्राधिकार की ओर से सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

करीब एक हफ्ता हपले अश्‍लील गाना गाने के आरोप में एक भोजपुरी गायक के साथ लोगों ने बदसलूकी की थी। बिहार के मधेपुरा जिले में पिंटू दीवाना नाम के एक स्‍थानीय कलाकार को लोगों ने आधा सिर मुंडाकर सरे बाजार भ्रमण कराया था।

 

यह भी पढ़े 

पिता ने एक साल के बच्चे को जहर देकर मार डाला, पत्नी ने लगाया आरोप

दिल्ली:भाजपा सांसद के सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव

पहले ही प्रयास में लहराया सफलता का परचम

Raghunathpur शहीद मैदान में सात दिवसीय संत सैनिक समागम 21 मार्च से 27 मार्च तक 

सिवान रेलवे स्टेशन का नाम देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर रखा जाय  

कार्यपालक सहायकों  के हड़ताल से बाधित आरटीपीएस सेवा का एसडीओ ने किया निरीक्षण

चिकित्सक व शिक्षकों का सम्मान करने वाले खुद होते है सम्मनीत … डॉ महाचन्द्र

Raghunathput:प्रखण्ड मुख्यालय परिसर से बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से माफियाओं द्वारा भवन के ईंट की लूटपाट जोरो पर

Leave a Reply

error: Content is protected !!