छपरा महिला थाना पुलिस ने मशरक पुलिस के साथ अभियुक्त के घर की छापामारी, घर में लटका है ताला

छपरा महिला थाना पुलिस ने मशरक पुलिस के साथ अभियुक्त के घर की छापामारी, घर में लटका है ताला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार)

 

छपरा महिला थाना पुलिस एवं मशरक थाना पुलिस ने दुरगौली गांव में प्राथमिकी अभियुक्त के घर पर छापामारी की, लेकिन अभियुक्त के घर में ताला लटका हुआ था। वहा कोई नही था। मशरक से एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने छपरा महिला थाना में अपने ही पति पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया जा रहा है कि मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली निवासी अविनाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज के साथ मुंबई में सपना कुमारी के साथ शादी किया। कुछ दिनों तक दोनो में संबंध अच्छे रहे, लेकिन वही कुछ दिनो बाद गुड्डू सिंह के द्वारा अपने पत्नी को पैसों के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने बताया कि उसके पति के द्वारा उससे अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाने लगा। लेकिन महिला ने यह स्वीकार नहीं किया और मजदूरी करके अपने पति को पैसे देने लगी। कुछ दिनो तक यह शिलशिला चलता रहा। लेकिन कुछ महीने पहले गुड्डू सिंह ने अपने पत्नी को मुंबई में ही छोड़ कर अपने घर आ गए। जिसको खोजते खोजते पीड़ित महिला उसके घर पहुंची, जिसके बाद घरवालों के द्वारा उसे मार पिटकर घर से भगा दिया गया। तब महिला ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दी। जिसके बाद मशरक थाना प्रभारी ने दोनो पक्षों को भुला कर आपसी समझौता करवा दी। लगभग 15 दिनो तक तो ठीक ठाक रहा लेकिन फिर पहले की तरह ही गुड्डू सिंह ने महिला को मुंबई में अकेले छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद महिला पुनः अपने पति के घर पहुंची जहा उसके सास, ननद और देवर के द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया। और घर में नही घुसने दिया गया।

 

महिला ने एक और बड़ा खुलासा किया है।

लिखित एफआईआर में महिला ने बताया है कि उसके पति ने उससे चुपके चुपके दूसरी शादी भी की है। जिससे एक लड़का भी है। पीड़ित महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही। छपरा महिला थाना में पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद महिला थाना पुलिस ने मशरक थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापामारी की गई। लेकिन घर में ताला लटका हुआ था। कोई नही मिला।

यह भी पढ़े

सपने पूरा करने के लिए बेटी को घर से बाहर जाने की दें इजाजत,क्यों?

चिंता बढ़ाती जेलों में बढ़ती भीड़,कैसे?

केंद्र जाकर टीका लगाने का नहीं मिलता था समय, अब घर पर टीकाकरण टीम आने से टीका लगाना आसान : राजू चौरसिया

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!