बिहार के मोतिहारी में चिमनी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत:25 से अधिक लोग मलबे में दबे

बिहार के मोतिहारी में चिमनी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत:25 से अधिक लोग मलबे में दबे

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी:परिजनों पर लगाया धमकी देने का आरोप

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के मोतिहारी में शुक्रवार की शाम एक ईंट-भट्‌ठे की चिमनी में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद चिमनी का ऊपरी हिस्सा टूटकर वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। मलबे में 25 लोग दब गए। हादसे के फौरन बाद आसपास के लोगों ने मजदूरों को निकाला, जिसमें 8 की मौत हो गई। 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 से अधिक लोग के लापता होने की सूचना है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना करीब साढ़े चार बजे की है।

घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास हुई। लोगों ने बताया कि चिमनी में इस साल का पहला फूंक हुआ था। जिसके लिए शुक्रवार शाम को भोज का आयोजन था। चिमनी करीब 2.30 बजे फूंका गया था। जिसकी खुशी में ग्रामीण व अन्य लोग वहां जामा थे। चिमनी से धुआं निकलते ही ब्लास्ट हो गया और उपरी हिस्सा करीब 30-40 फीट में टूटकर नीचे गिर गया। जिससे नीचे बैठे लोग उसके मलबे में दब गए।

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों को रक्सौल एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूचना के बाद घटनास्थल पर डीएम के साथ एसडीओ और एसडीपीओ पहुंचे हैं। अधिकारी बेतिया से SDRF की टीम का इंतजार कर रहे हैं। उसके आने के बाद दबे हुए लोगों का रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। चिमनी का बाकी आधा हिस्सा लटका हुआ है, इसकी वजह से वहां सभी डरे हुए हैं।

कई लोगों को रामगढ़वा हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया तो बेहद गंभीर को रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल में लाया गया। एक घायल ने बताया कि अचानक हुए धमाका से माहौल गमगीन हो गया। वहां 50-60 लोग काम कर रहे थे।

डीएम एसके अशोक ने बताया कि 8 लोगों की मौत हुई है। दस लोग के मिसिंग होने की संभावना है। रेस्क्यू टीम को लगाया गया है। प्रथम दृष्ट्या चिमनी के कमजोर होने के कारण ब्लास्ट होकर टूटने की संभावना है। घटना की जांच कराई जाएगी।

मरने वालों में चिमनी मालिक मो ईरशाद और नरिरगिर गांव निवासी अनिल बैठा की पहचान हुई है। अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों में चिमनी पार्टनर नूरूल हक के साथ कर्मी अमरेश कुमार, मुकेश राम, आलमगीर, अब्दुल हक, अजय कुमार एवं राकेश कुमार का इलाज रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में चल रहा है। इसमें सबकी हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को आईसीयू में रखा गया है।

इस संबंध में अस्पताल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की हालत काफी गंभीर है। रामगढ़वा में भी कुछ लोगों का इलाज चल रहा है।

प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर रचाई शादी:परिजनों पर लगाया धमकी देने का आरोप

बिहार के मुंगेर जिले से भाग कर एक प्रेमी जोड़े ने जमुई पहुंच कर जमुई कोर्ट में शादी कर ली। दोनो ने जमुई कोर्ट में 21 दिसंबर बुधवार को शादी करने की बात कही। कोर्ट मैरेज करने के बाद दोनो ने वीडियो जारी कर प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाया है।

वीडियो में लड़की कह रही है कि वो अपनी मर्जी से घर से भाग आई है। लड़के ने उसे नहीं, बल्कि उसने लड़के को भगाया और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। लड़की कह रही है कि हम दोनो 5 साल से एक दूसरे से प्रेम कर रह है। घर आस पास होने के कारण हम दोनो के बीच प्यार हुआ था।वीडियो में लड़की ने अपने परिवार से अपहरण के केस को भी झूठा बताया है। साथ ही परिवार वालों को कहा कि हम बालीक है। इसलिए झूठा केस वापस ले, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

दरअसल मुंगेर के चंडिका स्थान के पास के एक प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में प्रेमिका नेहा कुमारी ने उसके बालिग होने और अपनी इच्छा से प्रेम प्रसंग में विवाह करने का दावा किया है। युवती का कहना है कि उनके पिता मिथिलेश महतो एवं उनके परिजनो ने स्थानीय थाना में उसके प्रेमी पांडव कुमार और प्रेमी के परिजनों पर अपहरण का झूठा मामला दर्ज करवाया गया है।

वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि लड़की खुद लड़के को भगाकर ले जाने की बात कह रही है। वीडियो में युवती अपने प्रेमी पांडव कुमार के साथ रहने की इच्छा जता रही है। दोनों अपने आपको बालिग बता रहे है।

वही पांडव कुमार पिता बिट्टो साव ने कहा कि हमदोनो बालिग है। हमदोनों पिछले 5 साल से एक दूसरे से प्रेम करते है।दोनो का घर एक ही जगह होने के कारण हम दोनो में प्यार हो गया था। नेहा और पांडव कुमार ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!