चिराग के बागी चचेरे भाई प्रिंस की बढ़ी मुश्किलें, पीडि़ता ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद रेप करने का लगाया आरोप

चिराग के बागी चचेरे भाई प्रिंस की बढ़ी मुश्किलें, पीडि़ता ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद रेप करने का लगाया आरोप

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज पर एक लड़की ने यौन शौषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

प्रिंस के खिलाफ नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की का आरोप है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उनके साथ रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया है कि पानी पीते ही वह बेहोश हो गईं और उसके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया। 15 जून को पीड़िता ने तीन पन्नों में विस्तार से आपबीती बताते हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

आरोप, पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही
लड़की ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और वीडियो बनाया गया। दिल्ली पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। लड़की ने कहा, ”मैं 15 दिन से थाने के चक्कर लगा रही हूं। कनॉट प्लेस में पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराने जाती हूं, तो प्रिंस राज के वर्तमान सांसद होने का हवाला देकर केस दर्ज करने से इनकार कर दिया जाता है। कहा जाता है कि ऊपर से आदेश हैं, हम कुछ नहीं कर सकते।”

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अभी शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है। प्रिंस राज चिराग पासवान के दिवंगत चाचा रामचंद्र पासवान के पुत्र हैं। रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर प्रिंस राज सांसद बने हैं। हरेशा चिराग पासवान के साथ दिखने वाले प्रिंस फिलहाल उनके विरोध में हैं, जबकि उनको चुनाव में जीत दिलाने के लिए चिराग पासवान ने ही उनके चुनाव अभियान की कमान संभाली थी।

बता दें कि लोजपा में विरोध का सामना कर रहे चिराग पासवान ने मंगलवार दोपहर ट्विटर पर एक चिट्ठी शेयर कर अपने चचेरे भाई और सांसद प्रिंस राज से जुड़े एक मामले का जिक्र किया था, जिसमें एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। चिराग ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि बड़ा भाई होने के नाते उन्होंने प्रिंस को पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी ताकि झूठ और सच का पता चल सके और दोषी को दंड मिले। चिराग ने इस चिट्ठी क जरिये यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी बागी हुए चाचा पशुपति पारस ने कोई सलाह नहीं दी और कन्नी काट गए, जबकि यह मुद्दा पार्टी के साथ परिवार की भी प्रतिष्ठा से जुड़ा था।

यह भी पढ़े

 पश्चिम चंपारण में स्थिति भयावह, घरों में घुसा बाढ़ का पानी, टापू बन गए कई गांव

बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, 18 जून तक के लिए अलर्ट

बेतिया में 15 जवानों को लेकर आ रही SSB वैन नदी की तेज धार में फंसी, ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीणों ने बाहर निकाला

एक बिस्किट ,जो लोगों के दिल पर छा गया

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!