राजा दशरथ के महामंत्री ‘सुमंत’ का निधन, रामायण के ये कलाकार भी दुनिया से ले चुके विदाई 

राजा दशरथ के महामंत्री ‘सुमंत’ का निधन, रामायण के ये कलाकार भी दुनिया से ले चुके विदाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

रामानंद सागर की रामायण ने ऐसा इतिहास रचा है जिसे दोहराना शायद अब संभव न हो। रामायण के किरदार इतने खूबसूरत और असरदार थे कि लोग उन्हें अब भी पहचानते हैं, सम्मान देते हैं। 1986-1988 के बीच प्रसारित हुए इस सीरियल के एक्टर्स को लोग उनके असली नाम की जगह किरदार के नाम से ही जानने लगे। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता के किरदार में नजर आईं दीपिका चिखलिया की जिंदगी तो रातों रात बदल गई थी। लोग उनमें श्रीराम और माता सीता की छवि देखने लगे थे। ये सीरियल इतना पॉपुलर था कि रामानंद सागर की रामायण का एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद है। उन्हीं में से एक किरदार था राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का।

कौन थे आर्य सुमंत
सुमंत अयोध्या के सात मंत्रियों के बाद में आठवें मंत्री थे। लेकिन राजा दशरथ उन्हीं से सलाह लेते थे। वह सुमंत ही थे जो राम, सीता और लक्ष्मण को वनवास के दौरान अपने रथ में अयोध्या से गंगा के तट तक छोड़ने आए थे।

चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते हुआ निधन
रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता और चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे।

साल 1923 में उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था, बहुत कम उम्र में ही वह फिल्मी दुनिया में आ गए थे, जिस वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़ऩी पड़ी। चंद्रशेखर वैद्य का एक्टिंग करियर और निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने चौकीदार का काम किया था। चंद्रशेखर ने भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई और सफल हुए।

रामायण में निभाया आर्य सुमंत का किरदार
उन्होंने CINTAA एसोसिएशन का गठन भी किया। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में कीं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे। रामायण की उस स्टारकास्ट में वो सबसे उम्रदराज कलाकार थे।

चंद्रशेखर वैद्य के अलावा कई ऐसे कलाकार हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इनमें से कुछ कलाकारों की मौत तो बेहद ही दुखद रही थी। रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का पिछले साल ही निधन हो गया था। वह काफी वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे।

रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार विजय अरोड़ा ने निभाया था। साल 2007 में पेट के कैंसर के चलते वह 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।

 

रामायण में रावण के भाई विभीषण का किरदार मुकेश रावल ने निभाया था। उनकी मौत बहुत ही दुखद रही। साल 2016 में ट्रेन से कटकर उनकी मृत्यु हुई। जानकारी के अनुसार वह अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रहे थे। आज भी लोगों के जहन में उनकी सज्जनता से भरी अदाकारी और वक्त वक्त पर श्रीराम को परामर्श देने वाले दृश्य कैद हैं।

रानी कैकेयी की दासी मंथरा का किरदार अभिनेत्री ललिता पवार ने निभाया था। मुंह के कैंसर की वजह से ललिता पवार की मृत्यु 24 फरवरी 1998 को हो गई थी। हिंदी सिनेमा जगत में जबरदस्त खलनायिका के तौर पर पहचानी जाने वालीं ललिता पवार को आज भी लोग उनके अभिनय से याद करते हैं। ललिता ने मंथरा का जबरदस्त अभिनय कर सबको हैरान कर दिया था।

यह भी पढ़े

चिराग के बागी चचेरे भाई प्रिंस की बढ़ी मुश्किलें, पीडि़ता ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद रेप करने का लगाया आरोप

आधी रात को पड़ोसी महिला के कमरे में घुसा युवक, लहूलुहान होकर लौटा वापस 

मंगेतर को शादी के कपड़े पसंद करने के लिए बुलाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

 पश्चिम चंपारण में स्थिति भयावह, घरों में घुसा बाढ़ का पानी, टापू बन गए कई गांव

बिहार में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, 18 जून तक के लिए अलर्ट

बेतिया में 15 जवानों को लेकर आ रही SSB वैन नदी की तेज धार में फंसी, ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीणों ने बाहर निकाला

एक बिस्किट ,जो लोगों के दिल पर छा गया

Leave a Reply

error: Content is protected !!