बड़हरिया में सुचारू रूप से चलने लगा सामुदायिक रसोईघर

बड़हरिया में सुचारू रूप से चलने लगा सामुदायिक रसोईघर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी परिसर में गरीबों, असहायों, मजदूरों आदि को भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित कमन्युटी किचेन फिर से चालू हो गया। एडीएम विपिन कुमार राय ने इस बंद पड़े रसोईघर को निरीक्षण के बाद फिर से सुचारू रूप से फिर से चालू करा दिया। बड़हरिया सीओ गौरव प्रकाश ने खुद इसकी कमान संभाल कर मजबूरों को खाना मुहैया शुरु कर दिया। इसको सुचारु रुप से संचालित करने के सीआई राजेंद्र चौधरी को इसका प्रभारी बनाया गया है। जबकि इस टीम में राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह और सुदेश कुमार सिंह शामिल हैं। उन्हीं की देखरेख में गरीब, असहाय,मजदूर तबके के व्यक्तियों को खाना खिलाया जाने लगा है। इस संबंध में अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि प्रखंड के गरीब, असहाय मजदूर,मजबूर व्यक्तियों की पहचान कर खाना खिलाया गया।उन्होंने कहा कि जरुरतमंदो को चिह्नित कर उन्हें भोजन मुहैया कराने के लिए सामुदायिक रसोई से डोर टू डोर की व्यवस्था की जायेगी।

यह भी पढ़े

Raghunathpur:मुखिया प्रत्याशी अनिमा देवी  ने पंचायत को सेनेटाइज करवाने के बाद बांटा मास्क व सेनेटाइजर

Maharajganj: फर्जी रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए सिविल सर्जन को दिया आवेदन

मासूम लड़कियों से रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाकर मांगता था न्यूड वीडियो

उच्च न्यायालय पटना के पूर्व न्यायाधीश के माताजी सावित्री देवी नहीं रही,शोक की लहर

डॉ प्रभात पंचतत्व में हो गए  विलीन , हजारों नेत्रों ने दी अश्रुपूर्ण बिदाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!