रामनगर में कांग्रेस जनों ने संकल्प व सद्भावना दिवस के रूप में मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

रामनगर में कांग्रेस जनों ने संकल्प व सद्भावना दिवस के रूप में मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी,रामनगर 9 दिसंबर / नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन नगर स्थित कार्यालय पर आज केक काटकर उत्साह के साथ संकल्प व सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने उनके दीर्घायु की कामना करते हुए देश के मौजूदा हालात एवं बेरोजगारी और महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा भाजपा राज में लोकतंत्र संविधान और मीडिया खतरे में है।

उन्होंने कहा सरकार राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के नाम पर धार्मिक और इंसानी सद्भावना के बीच खाई पैदा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा मोदी सरकार के दो भाई बेरोजगारी और महंगाई हैं। देशवासी बेतहाशा महंगाई से परेशान हैं। 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 42% लोग बेरोजगार हैं। सरकार इस मसले पर मौन है। काग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष शमशाद खान ने कहा मोदी सरकार बांटो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। जो लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए आवाज उठाएंगे उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई की शक्ति का सरकार दमन करने के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संविधान और सद्भावना को बचाने के लिए सत्ता परिवर्तन के संकल्प की आवश्यकता है। कार्यक्रम में हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की विजय पर हिमाचल की जनता को बधाई दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन सिंह ने संचालन अल्पसंख्यक महासभा के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह ने किया। विचार व्यक्त करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से सर्वश्री हीरालाल जी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, श्याम कुमार विश्वकर्मा, इमरान मिर्जा, शिवजी मौर्या, इनाम रजा, मलिक साबिर रजा,अजहरुद्दीन, फैयाज अहमद एडवोकेट, निजामुद्दीन वारसी, शेरू खान, बाबू शेख, मौलाना शरीफ, रोजन अंसारी, गुड्डू अंसारी, आदि लोग थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!