सिसवन पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

सिसवन पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिला अंतर्गत सिसवन प्रखंड के भीखपूर गांव में इमाम चौक पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की तरफ से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद का अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। कांग्रेस जिला सचिव अजीत उपाध्याय के साथ जिला अध्यक्ष विधु शेखर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष आसिफ अब्बास, डॉक्टर के एहतेसाम व अन्य कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

राज्यसभा सांसद के स्वागत के बाद अजीत उपाध्याय ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष जी के आने से इस क्षेत्र के आम आवाम व कार्यकर्ता सभी मे एक अलग सा जुनून आया हुआ है।

आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी। आज हर एक किसान, युवा, बेरोजगार, छात्र सभी कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आती हैं तो सभी के समस्याओं का निदान होगा और देश में फिर से खुशहाली लौटेगी। पार्टी के सभी लोग लगकर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े

घर पहुंचकर प्रेमी से लिपट गई लड़की, परिवार-पड़ोसी और पुलिस भी नहीं करा सकी दोनों को अलग

बिहार में पुश्तैनी जमीन में बंटवारे से पहले ये आठ कागजात ठीक कर लें,क्यों?

सिसवन की खबरें : आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर रोजगार सेवकों की बैठक

सिधवलिया की खबरें * अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मिठाई दुकानदार की मौत 

Leave a Reply

error: Content is protected !!