यू. जी. सी. अधिनियम के समर्थन में सभी दलों के दलित – पिछड़े नेता एकजुट हुए
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

यू जी सी अधिनियम के समर्थन में नगर में एक जोरदार रैली निकाली गयी । इसमें सभी दलों के दलित – पिछड़े नेता शामिल हुए । पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, भाजपा नेता विवेक कुमार वर्मा उर्फ हनी वर्मा , पूर्व नगर उपाध्यक्ष बबलू साह , संजय कुशवाहा , महाराजगंज के प्रमुख मनोज कुशवाहा , लोक जनशक्ति पार्टी ( आर ) जिला अध्यक्ष महादेव पासवान , जद ( यू ) के नगर अध्यक्ष अमित कुशवाहा, भाकपा ( माले )नेता अमित शाह , प्रिंस पासवान , राजद नगर अध्यक्ष ई. रमेश यादव , शिवशंकर यादव , सचिव ई. राकेश यादव , सुमित यादव , संदीप कुशवाहा , सहित बड़ी संख्या में दलित – पिछड़े नेता शामिल हुए । रैली के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि हमारा समाज भेदभावपूर्ण है ।रोहित वेमुला सहित हजारों युवा हर साल विश्वविद्यालय में संस्थानिक हत्या के शिकार होते हैं । इसे रोकने के लिए यूजीसी जैसा कानून आवश्यक है । सरकार को हर हाल में इसे लागू करना होगा। भाजपा नेता विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के लिए ऐसे कानून की जरूरत है।
यह भी पढ़े
अखिल भारतीय शौण्डिक प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक
संसद में उपेंद्र कुशवाहा ने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र रखने की मांग उठाई
बिहार पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा, रखा गया था 50-50 हजार रुपये का इनाम
भगवानबाजार थानान्तर्गत घटित गोलीबारी की घटना में संलिप्त 01 आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
बिहार में गर्ल्स हॉस्टल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त
बजट में बिहार के लोगों को क्या मिला?
35 हजार की घूस लेते रंगे हाथ धराया राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय में हड़कंप

