आधुनिकता के बावजूद समाज में हो रहे हैं अत्याचार, बुद्धिजीवी वर्ग में है चिंता : डा. अशोक गर्ग 

आधुनिकता के बावजूद समाज में हो रहे हैं अत्याचार, बुद्धिजीवी वर्ग में है चिंता : डा. अशोक गर्ग

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र  : :

अत्याचार के विरोध व पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 28 जून : शिक्षा जगत से जुड़े डा. अशोक गर्ग ने कहा कि समाज में चाहे कितना भी परिवर्तन हो ले लेकिन अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी आधुनिकता के बावजूद मानसिक और शारीरिक अत्याचार होता देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर साल यातना पीड़ितों के समर्थन में अत्याचार को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव यातना के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है कि यह न केवल अस्वीकार्य है बल्कि यह एक अपराध भी है। डा. गर्ग ने कहा कि भारतीय परम्पराओं और संस्कारों के अनुसार तो इसे पाप कहा जाता है। डा. अशोक गर्ग ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 दिसम्बर 1997 को 52/149 प्रस्ताव को पारित किया और हर साल अत्याचार को ख़त्म करने, अत्याचार, अन्य क्रूर अमानवीय या अपमानजनक सजा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस के लिए शिक्षक वर्ग को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। डा. अशोक गर्ग ने बताया कि दुनिया भर के कई देशों में लगभग 100 संगठन हर साल घटनाओं, समारोहों और अभियानों के साथ इस दिन को चिह्नित करते हैं।
डा. अशोक गर्ग जानकारी देते हुए।

यह भी पढ़े

हरियाणा कला परिषद की अभिरुचि कक्षाओं में विद्यार्थी सीख रहे कला के गुर 

इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड्स – 2024″ और “एब्रिएले मिस एंड मिसेज वर्ल्ड 2024 आयोजित

बालू-मौरंग की जगह एम-सैंड को प्रोत्साहित करेगी योगी सरकार,शीघ्र घोषित की जाएगी नीति

पानापुर में दो घरों से लाखों के सामान की चोरी 

भागलपुर में बन रहे फोरलेन पर घात लगाए रहते हैं बदमाश, शॉर्टकट के चक्कर में गुजरने वाले राहगीरों से करते हैं लूटपाट

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!