गोपालगंज पटना  में मासूम बच्‍च‍ियों से  किया गंदा काम 

गोपालगंज पटना  में मासूम बच्‍च‍ियों से  किया गंदा काम

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

हवस में अंधे लोग बच्‍च‍ियों को भी अपना शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसी दो वारदातें बुधवार को पटना और गोपालगंज जिले में हुईं। गोपालगंज में आठ साल की बच्‍ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले अधेड़ शख्‍स ने शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया तो पटना में एक युवक सात साल की बच्‍ची के साथ गलत इरादे को अंजाम देने की कोशिश करता पकड़ा गया। पटना में एयरपोर्ट थाने के पास मंगलवार को सात वर्ष की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। संयोग अच्‍छा रहा और उसे ऐसा करते पड़ोसी ने देख लिया। शोर पर जमा भीड़ ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बच्ची दोपहर घर के पास खेल रही थी। पड़ोस का युवक धर्मेंद्र उसे पकड़कर ले गया और घर के पास गली में दुष्कर्म का प्रयास किया। पड़ोस की एक लड़की ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर आरोपित भागने लगा तो भीड़ ने पकड़ लिया। महिला थाना प्रभारी कुमारी अंचला ने बताया कि बच्ची की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को बच्ची का पुलिस ने मेडिकल टेस्ट कराया। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

 

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित दिवाकर तिवारी (52 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। बच्ची घर के पास खेल रही थी। पड़ोस का दिवाकर फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची तथा घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। एसपी आनंद कुमार ने तत्काल महिला थानाध्यक्ष आफसां परवीन को मासूम लड़की की चिकित्सीय जांच कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े 

किशोरी के साथ दुष्‍कर्म का लिया शर्मनाक बदला 

होली का अबीर लगाते लगते भर दिया लड़की का मांग, जाने फिर क्या हुआ 

गोपालगंज के बैकुंठपुर बीईओ उमाशंकर प्रसाद का हार्ट अटैक से मौत

श्रीनारद मीडिया के खबर का असर :  गम्हरिया में भटकेशरी मुखिया ने बनाया सड़क एवं पुलिया

होली के दौरान कीचड़ और धूल फेंकने को लेकर दो पक्षों को हिंसक झडप, दो घायल

समाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश दुबे अधिकारियों को भेंट में देंगे दस क्रॉटिन के पौधा

Leave a Reply

error: Content is protected !!