पटना होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 में डॉ. अविनाश चंद्र  हुए सम्‍मानित 

पटना होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 में डॉ. अविनाश चंद्र  हुए सम्‍मानित

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow


पटना में दिनांक 8 फरवरी को ए. एन. सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान, उत्तर गांधी मैदान, पटना में होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सिवान के वरिष्ठ एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अविनाश चंद्र को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट, सतत एवं मानवकल्याणकारी योगदान के लिए गरिमामय रूप से सम्मानित किया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री डॉ. श्री राज भूषण चौधरी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस गरिमामय आयोजन का उद्घाटन बिहार सरकार की माननीया मंत्री श्रीमती रमा निषाद
(पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग) के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ, जिससे समारोह को विशेष गौरव और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।

सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे वरिष्ठ, अनुभवी एवं प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सकों की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके ज्ञानवर्धक विचारों, अनुभव-साझाकरण तथा शोधपरक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम के शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं वैचारिक स्तर को अत्यंत समृद्ध और सुदृढ़ बनाया।

डॉ. अविनाश चंद्र को प्राप्त यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और सेवा-भावना का प्रतीक है, बल्कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति समाज के बढ़ते विश्वास और सम्मान का भी सशक्त प्रमाण है।

यह भी पढ़े

मांझी  में घटित लूट की घटना के घटनास्थल का एसएसपी सारण  ने किया निरीक्षण

साहसिक कार्य: युवक ने पोखरे में डूब रहे दो मासूमों की बचाई जान

बीआरसी में सेवानिवृत्त व राज्य स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 शिक्षक हुए सम्मानित

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी: सुधांशु रंजन

लक्ष्‍मी नर्सिंग होम के संस्‍थापक डॉक्‍टर बीएल सिंह की नौवीं पूण्‍यतिथि मनायी गयी

बीस सूत्री उपाध्‍यक्ष  के माता पिता के पूण्‍यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!