Headlines

सिधवलिया की खबरें :अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव दयाशंकर प्रसाद सिंह की हुई विदाई

सिधवलिया की खबरें :अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव दयाशंकर प्रसाद सिंह की हुई विदाई

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड कार्यालय के सभागार मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार ने किया l विदाई समारोह मे अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव दयाशंकर प्रसाद सिंह की भावभीनी विदाई की गई l

जिसमे उन्हें अंगवस्त्र, छाता, सूटकेश सहित अन्य आवश्यक वस्तु देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हे माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय कामना की गई l विदाई समारोह मे प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण भास्कर ने उनकी काफी सराहना करते हुए कहा कि दयाशंकर प्रसाद सिंह मृदुभाषी, सरल एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति हैँ l इन्होने अपने कार्यों से को सजगता एवं सहजता से पूर्ण कर डालते थे l बीडीओ मंजय कुमार ने इनकी सराहना करते हुए अपनी शायरी ” कस्तियाँ बह जाती हैँ, तूफ़ान चले जाते हैँ l

कीर्तियां रह जाती हैँ,इंसान चले जाते हैँ l ” को बोलकर सबको इनके प्रति भावुक कर दिया l वहीं, विद्युत् कनीय अभियंता सारिक आशीर ने पुरानी फिल्म के गीत ” मुसाफिर हूँ यारो,न घर है,न ठिकाना” को गाकर विदाई समारोह को गमगीन कर दिया l समारोह मे प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रमेश कुमार, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक अरमान अली , अंचल प्रधान लिपिक ओमप्रकाश कुमार व प्रखंड प्रधान लिपिक रामप्रवेश कुमार ने उन्हें माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर काफी सराहना की l

विदाई समारोह को संवोधित करते मुखिया प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह ने अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव दयाशंकर प्रसाद सिन्हा की काफी सराहना करते हुए कहा कि ये जनता के साथ साथ जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों के भी चहेते रहे हैँ l युवा पंचायत सचिवों यथा, आशुतोष कुमार, रौशन कुमार,विनोद कुमार,शमीम अख्तर,मनी कुमार तथा लेखपाल शुभम कुमार ने भावुकता मे उन्हें अपना मार्गदर्शक एवं गुरु कहते हुए उनके पैर छू कर आशीर्वाद लिया l मौक़े पर अन्य प्रखंडकर्मी,अंचलकर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे l

मारपीट कर एक लाख रूपए छीन लिए

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

सिधवलिया थाना क्षेत्र के बिशनपुरा पैठान टोली निवासी मोजाहीदीन खान को उन्ही के पड़ोसियों ने मारपीट कर एक लाख रूपए छीन लिए,जिसकी थाने की पुलिस ने उक्त लोगों पर प्राथमिकी कर मामके कि छानबीन कर रही है l मोजाहिद खान ने अपने आवेदन में बताया कि बब्लू खान सहित चार लोगों ने लाठी डंडे से मारकर एक लाख रुपए छीन लिया, बचाने आई मां को भी पीटा l जिसकी पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l

 

जमीनी विवाद में प्राथमकी दर्ज

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहीमा निवासी चिंता देवी ने बंजरिया के मोनू तिवारी सहित छह नामजद और 5–6 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अपनी 5 कट्ठा जमीन पर नेव काटने के दौरान आरोपित हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंचे और मारपीट करने लगे। इस दौरान उनके गले से 50 हजार रुपये का मंगलसूत्र और 30 हजार रुपये की सोने की अंगूठी छीन ली गई। घटना को लेकर मंगलवार को आवेदन दिया गया था, जिस पर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव निवासी इसाद की मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित ने बताया कि रात में अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

 

असामयकि निधन

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

महम्मदपुर थाने क्षेत्र के डुमरिया गांव के 60 वर्षीय बच्चा यादव की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर परिजन उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक रूप से मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!