बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी नीतीश कुमार गिरफ्तार 

बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी नीतीश कुमार गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

बिहार के सहरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी दी की बसनही थाना क्षेत्र के इजमाईल संथाली टोला में बीते 3 अप्रैल की शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया. उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी.

 

इस हमले में चौकीदार राजेंद्र पासवान गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.पुलिस कार्रवाई में एक इनामी अपराधी गिरफ्तार: घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की गई. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तीनों में से एक अपराधी नीतीश कुमार जो मधेपुरा का निवासी उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

 

नीतीश 50,000 का इनामी अपराधी है और हत्या के एक मामले में वांछित था. गिरफ्तार अपराधी के पास से दो अर्धनिर्मित देसी कट्टे, एक देसी कट्टा, एक बाइक, एक मोबाइल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.नीतीश कुमार का आपराधिक इतिहास: सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया किनीतीश कुमार पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल था. उसके खिलाफ चौसा और पुरैनी थाना में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में छापेमारी अभियान जारी है. साथ ही, घायल चौकीदार से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-02 ने अस्पताल जाकर मुलाकात की और घटना की जानकारी ली.ब्लू रंग की बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में चौकीदार राजेंद्र पासवान गोली से घायल हो गए. एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.

 

अपराधी के पास से दो अर्धनिर्मित देसी कट्टे, एक देसी कट्टा, एक बाइक साथ ही उसकी निशानदेही पर मकई के खेत से एक और देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया.मुकेश कुमार ठाकुर, एसडीपीओ, सिमरी बख्तियारपुर टीम में शामिल पुलिस अधिकारी:पुलिस टीम अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

 

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में छापेमारी अभियान जारी है. साथ ही घायल चौकीदार से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-02 ने अस्पताल जाकर मुलाकात की है.

यह भी पढ़े

सीवान की खबरें : रासलीला का हुआ आयोजन

श्रीलंका से मिला ‘मित्र विभूषण’ पुरस्कार,क्यों खास है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी देशों से 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुका है

भारत की मदद को नहीं भूलना चाहिए- श्रीलंकाई मीडिया

वक्फ संशोधन बिल को जंगल कानून से भी अधिक खतरनाक – उलेमा बोर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!