हिन्दी दिवस पर पीएमश्री अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय बड़कागांव में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

“हिन्दी दिवस” के अवसर पर सीवान नगर से सटे पचरूखी प्रखण्ड के पीएमश्री अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय सह इंटर काॅलेज, बड़कागॉव, सीवान में “हिंदी निबंध प्रतियोगिता 2025” का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ग नवम से बारहवीं तक के 56 छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
जहाॅं तक निबंध प्रतियोगिता के विषयों का प्रश्न है, वर्ग नवम के लिए “देशभक्ति” या “प्रदूषण”, दशम के लिए “शिक्षा एवं संस्कार’ या “मोबाइल और हम” तथा 11-12 वीं के लिए “भारतीय जीवन दर्शन” या “पश्चिमी देशों का भारत पर बढ़ता प्रभाव” जैसे विषय निर्धारित किए गये थे।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षकों में संतोष कुमार तिवारी, नवीन प्रभात, अजीत यादव, आयुष शुक्ला एवं उमाशंकर माॅंझी की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के लिए 11:30 बजे से 12:30 बजे तक का समय निर्धारित था।
इस प्रतियोगिता के संयोजक हिंदी के +2 शिक्षक वीरेंद्र कुमार महतो को बनाया गया था। सुजीत कुमार सिंह और अखिलेश कुमार मिश्र उनके सहयोगी थे।
अंत में, हिंदी दिवस की शुभकामनाऍं देते हुए प्रधानाध्यापक नेसार अहमद ने कहा कि प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद प्रत्येक कक्षा के प्रथम तीन चयनित प्रतिभागियों को चेतना सत्र के दौरान पारितोषिक प्रदान किया जायेगा, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जायेगी।
यह भी पढ़े
जन सुराज का जन संपर्क रथ हुआ रवाना
राजा पट्टी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज से फंदे से लटका शव बरामद
हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर प्रभु तारा स्कूल में एक संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन
निर्माता निर्देशक रंजीत महापात्र ने आलोक कुमार के गाए गानों की शूटिंग पूरी की

