पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन ने किया बृद्ध को निःशुल्क कंबल वितरण

पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन ने किया बृद्ध को निःशुल्क कंबल वितरण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, चतरा (झारखंड):

झारखंड के चतरा जिला के टंडवा   प्रखंड के धनगडा पंचायत अंतर्गत खरीका गांव में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड के द्वारा गरीब असहायों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनगड़ा पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष चतरा श्री अरविंद सिंह तथा पंचायत समिति सदस्य श्रीमती उषा देवी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में जरूरतमंदों के बीच 100 कंबल का वितरण किया गया।

इस कार्य के लिए मुखिया संघ अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य श्रीमती उषा देवी ने पूर्व सैनिक संगठन के इस कार्य की काफी सराहना की। मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य समाज में सभी के साथ सामंजस्य स्थापित करना है साथ ही हम सभी की भागीदारी समाज में हो इसी उद्देश्य के साथ इस तरह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

वहीं प्रदेश सचिव मिथिलेश पांडेय ने कहा कि काफी समय हमलोग देश सेवा में दूर दराज क्षेत्रों में कार्य किए हैं और अब सेवानिवृत के बाद हम सभी समाज के कल्याण हेतु कार्य करेंगे। मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा,प्रदेश सचिव मिथिलेश कुमार पांडेय,प्रदेश कोषाध्यक्ष उपकार सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोरंजन कुमार,चतरा जिला अध्यक्ष मोहन कुमार साहा,सिमरिया प्रखंड उपाध्यक्ष अमृत साहू,केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव साहू के अलावे गांव के गण मान्य लोग मौजूद थे।

इनपुट ‘ मोकिम अंसारी

यह भी पढ़े

वन विभाग ने वितरित किया तीन लाख पंद्रह हजार का मुआवजा राशि

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अचानक तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

सारण में दूसरे चरण का नगर पंचायत चुनाव छिट पुट घटनाओं के बीच शांति पूर्ण सम्पन्न

तीन दिनों से पूछताछ के लिए युवकों को पुलिस ने हाजत में किया बंद

Leave a Reply

error: Content is protected !!