जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 1,04,100 रूपये का जाली नोट के साथ 02 गिरफ्तार

जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 1,04,100 रूपये का जाली नोट के साथ 02 गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज पुलिस को दिनांक 28/03/2024 को गुप्त सुचना मिली कि ग्राम मधुसरेया थाना मांझागढ़ में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नकली करेंसी को असली नोटो से बदलकर उसे बाजार में चलाते हैं एवं चुनाव में बड़े पैमाने पर ऐसा करके चुनाव में बाधा पहुंचाने का कार्य करने वाले हैं।

सुचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अनु०पु०पदा० सदर एवं अनु०पु०पदा० सदर-2 के नेतृत्व में उक्त स्थान पर छापेमारी कर संदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया एवं उसके पास से 1,02,800 के नकली नोट बरामद किया गया। जिस सम्बन्ध में मांझागढ़ थाना कांड संख्या 95/24 धारा 489 (ए)/489 (बी) / 489 (सी)/34 मा०द०वि० दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर उमाशंकर सहनी को 1300 रूपये नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। उमाशंकर सहनी हिसार थाना से रंगदारी के कांड में जेल जा चुका है। पुछताछ के कम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोग प्रिंटिंग प्रेस से पैसे छपवाते थे और उसको कम मूल्य में बाजार में चलन में ला देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
01. संदीप कुमार यादव उम्र 24 वर्ष पिता दशरथ यादव ग्राम मधुसरेया थाना मांझागढ़ जिला गोपालगंज 02. उमाशंकर सहनी उम्र 38 वर्ष पिता छोटेलाल सहनी ग्राम शामपुर कोतराहा थाना नौतन जिला पश्चिमी चंपारण
बरामद समानः-
01.500 के कुल 148 जाली नोट 02. 100 के कुल 301 जाली नोट
संदीप यादव का अपराधिक इतिहासः-
1. गोरिया कोठी थाना कांड संख्या 110/21 धारा 489 (ए)/489 (बी)/489 (सी)/489 (डी) एवं 25(1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधि०
छापेमारी दल के सदस्यः-
01. प्रशिक्षु पु०उपा० संदीप कुमार
02. पु०नि० ओमप्रकाश चौहान, थानाध्यक्ष नगर थाना 03. पु०नि० सुजीत कुमार, तकनीकी शाखा 05. पु०अ०नि० दर्पण सुमन, तकनीकी शाखा 06. पु०अ०नि० जयहिंद यादव, थानाध्यक्ष बरौली थाना 04. पु०अ०नि० दिनेश कुमार, तकनीकी शाखा 07. पु०अ०नि० विकास कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष जादोपुर 08. प०अ०नि० संग्राम सिंह थानाध्यक्ष मांझागढ़ थाना

 

यह भी पढ़े

राज्य स्तरीय इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन आयोजित 

कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी 

कटिहार का 5 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध हथियार बरामद; बना रहे थे खतरनाक प्लान

सहरसा में कार से 23 किलो गांजा बरामद… अलग-अलग जगहों से हथियार के साथ बदमाश अरेस्ट

समस्तीपुर में लाखों की लूट : हथियारबंद अपराधियों ने मचाया तांडव, इलाके में मची सनसनी

मुंगेर में दो पक्षों में हिंसक झड़प, हथियार लहराते हुए जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में, छापेमारी जा

Leave a Reply

error: Content is protected !!