पैक्स अध्यक्ष पर किसान ने लगाया भ्र्ष्टाचार का आरोप

पैक्स अध्यक्ष पर किसान ने लगाया भ्र्ष्टाचार का आरोप

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

निखतीकलां पैक्स अध्यक्ष पर किसानों से धान नही खरीदने का एक किसान ने लगाया गम्भीर आरोप.

बीसीओ,बीडीओ,डीएम सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर मांगा न्याय

28 दिसम्बर तक न्याय नही मिलने पर 29 दिसम्बर से ब्लॉक परिसर में निर्जल अनशन करने की किसान ने प्रशासन से मांगी अनुमति

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

जब कदम कदम पर लुटेरे बैठे हो तब कैसे हिंदुस्तान के किसानों की आय दुगुनी होगी।इससे सम्बंधित भ्र्ष्टाचार का एक मामला रघुनाथपुर प्रखंड से आ रहा है.सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर की माने तो निखतिकलां के एक किसान दीपक सिंह ने अपने पैक्स अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह उर्फ टुन्ना सिंह पर किसानों से धान नही खरीदने का गम्भीर आरोप लगाया है।

रघुनाथपुर बीसीओ,बीडीओ,सीवान डीएम व अन्य सक्षम अधिकारियों को आवेदन देकर किसान दीपक सिंह ने पैक्स अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि भ्र्ष्टाचार में कुंठित अध्यक्ष किसानों से धान नही खरीदकर अवैध रूप से व्यपारियो से धान खरीद रहे है.इनकी खरीदारी केवल कागजो में हो रही है.किसान का यह भी कहना है कि मेरी मौजूदगी में पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन किया जाय।

किसान दीपक सिंह ने सभी जिम्मेवार अधिकारियों को आवेदन देकर पैक्स द्वारा धान की खरीदारी 28 दिसम्बर तक करने का न्याय मांगा है.28 दिसम्बर तक न्याय नही मिलने पर 29 दिसम्बर को दिन के 1 बजे से प्रखंड मुख्यालय परिसर में निर्जल अनशन करने की स्थानीय प्रशासन से अनुमति मांगी है।

इतने सारे आरोप के जबाब में पैक्स अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जिला से CC अकाउंट की क्षमता बढ़ते ही दीपक सिंह सहित अन्य सभी किसानों का धान पैक्स द्वारा ख़रीदाजाएगा.इस मामले में किसान दीपक सिंह राजनीतिक रोटी सेंक रहे है।

यह भी पढ़े

सनातन की रक्षा के लिए वंश वृद्धि अनिवार्य -सूबेदार

क्रिसमस की रात और चार्ली चैपलिन की बात

क्या सरकारों को शराब की आमदनी से तौबा करनी होगी?

मैरवा के मुकेश का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार हैंडबॉल के 16 सदस्सीय टीम में

Leave a Reply

error: Content is protected !!