सीवान में किसानों को फसल बर्बाद होने की सता रही है चिंता

सीवान में किसानों को फसल बर्बाद होने की सता रही है चिंता

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पिकअप ने बाइक सवार को कुचला:मौके पर ही युवक की गई जान

पीट-पीटकर युवक को मार डाला,क्यों

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के सीवान जिले में सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण किसान काफी परेशान हैं। जिले के सिसवन प्रखंड से होकर गुजरने वाली सरयू नदी खतरे के निशान 57.5 मीटर को अब पार कर गई है। वहीं दो दिन पहले नदी का जलस्तर 56.91 मीटर था।

कई दिनों से हो रही है बारिश

दरअसल सीवान जिले में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके कारण नदी उफान पर है। वहीं आसपास के किसानों को सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से फसलों के खराब होने का डर सता रहा है। सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर, साईंपुर, गंगपुर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यहां के किसानों का कहना है कि इस बार नदी के पानी ने उनके फसल को चौपट कर दिया है। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने के बावजूद भी सरकार की ओर से इसका अनुदान नहीं मिल पाता है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी मुस्तैद

सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी मुस्तैद नजर आ रहे हैं। नदी के किनारे कटाव को रोकने के लिए मिट्टी से भरी बोरी रखी जा रही है। किसानों को आशंका है कि इस बार सरयू नदी में बढ़ते जलस्तर से धान और अरहर की खेती प्रभावित हुई है।

क्या कहते हैं एसडीओ

सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीओ चंद्रमोहन झा ने कहा है कि लगातार बढ़ते जल स्तर पर विभाग के द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। कटाव वाले इलाके पर उनकी पैनी नजर है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ता-घटता रहता है। इसमें चिंता होने की आवश्यकता नहीं है।

पिकअप ने बाइक सवार को कुचला:मौके पर ही युवक की गई जान

सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मन्नपुरा पुल के समीप बुधवार की देर संध्या एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिसके बाद घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना में मृतक की पहचान जामो थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी जैनुल होदा का 38 वर्षीय पुत्र सबीरुल होदा के रूप में हुई है।

इधर हादसे के बाद बड़हरिया जामो मुख्य मार्ग काफी देर तक बाधित हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बड़हरिया थाने की पुलिस को दी घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया हैं। घटना करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

बड़हरिया से जामो अपने घर लौट रहा था बाइक सवार

घटना के संबंध में सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार युवक बड़हरिया से जामो लौट रहा था। वह बिजली के किसी कार्य को लेकर बढ़ाया गया था। इतने में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए सिर कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इतने में पिकअप चालक ने मौके का फायदा उठाकर अपनी पिकअप गाड़ी को लेकर फरार हो गया।

घटना में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में चौथे नंबर पर था। इधर घटना की जानकारी के बाद पत्नी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बड़हरिया थाने के पुलिस मृतक के बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

पीट-पीटकर युवक को मार डाला,क्यों

सीवान में गर्लफ्रेंड ने मंगलवार को प्रेमी को फोन कर बुलाया। उसके परिवार वालों ने उसकी जमकर खातिरदारी की। इसके बाद पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसके शव को गांव के बाहर एक पेड़ से लटका दिया। ताकि ये सुसाइड केस लगे। लड़के के पिता ने लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप लगया है।

25 साल का चंदन मंगलवार को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। जहां प्रेमिका के घर वालों ने दोनों को बात करते देख लिया। ऐसे में घर वालों ने पहले तो उसकी जमकर खातिदारी की, फिर उसे पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद लड़की के परिजनों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

25 साल का चंदन क्रेन चलाने का काम करता था।
25 साल का चंदन क्रेन चलाने का काम करता था।

इधर, ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना लड़के के परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। इस दौरान युवक के शरीर पर कई चोट के निशान भी पाए गए।

पूरा मामला जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ककघट्टी गांव का है। इधर घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक ककघट्टी गांव निवासी शिवचंद यादव का 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है।

लड़की के पिता ने दोनों को मिलते देख लिया था

घटना को लेकर प्रेमी के परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच 3 साल से अफेयर चल रहा था। चंदन लगातार उससे फोन पर बात करते रहते थे। मंगलवार को प्रेमिका के बुलाने पर युवक उसके घर मिलने पहुंचा था। इतने में लड़की के परिवार वालों ने दोनों को एक साथ देख लिया।

जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी युवक को घर के अंदर बुलाया। फिर उसकी ठीक ढंग से खातिरदारी भी की। इस दौरान उन्होंने युवक को लड़की से दूर रहने को कहा, लेकिन युवक ने जब इस बात से इनकार कर दिया तो परिजनों ने उसे कोठरी में बंद कर लाठी डंडों से जबरदस्त पिटाई कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए उसे गांव के एक सुनसान इलाके में पेड़ से लटका दिया गया।

क्रेन चलाना था चंदन

चंदन कोलकाता में रहकर क्रेन चलाता था। त्योहार में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था। चंदन घर नहीं जाकर सीधे अपनी प्रेमिका के घर मिलने चला गया। इधर युवक की हत्या के बाद उसके पिता शिवचंद यादव ने अपने बेटे की हत्या कर पेड़ से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह मामला संदिग्ध है। मृतक के शरीर पर कई भाग में चोट के निशान मिले हैं। प्रेम-प्रसंग की बात भी सामने आ रही है जांच चल रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!