बिहार में बेटे के एनकाउंटर पर पिता हुआ खुश,पुलिस को कहा-थैंक्यू

बिहार में बेटे के एनकाउंटर पर पिता हुआ खुश,पुलिस को कहा-थैंक्यू

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

अक्सर पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए जाते हैं. पुलिस से इसे भले सही बताए पर लोगों के लिए जल्दी विश्वास करना मुश्किल होता है.उस परिवार के लिए मानना तो और भी मुश्किल होता है अगर अपराधी उनके घर का ही हो,लेकिन वैशाली के हाजीपुर के इस परिवार ने सवाल उठाने के बजाय पुलिस को शाबाशी दी है.कुख्यात अपराधी प्रिंस के एनकाउंटर के बाद उनके पिता ने कहा कि पुलिस ने जो किया वो 100 प्रतिशत सही है. पुलिस को समर्थन देने के साथ प्रिंस के परिजन पुलिस के इस काम की सराहना कर धन्यवाद दे रहे हैं.

बेटा अपराधी बना तो पिता हुए परेशान

बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने दो लाख के इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस को एनकाउंटर मार गिराया है,प्रिंस के एनकाउंटर के बाद प्रिंस के पिता ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब भी हमारा संपर्क पुलिस से होता था, तब हम पुलिस को कहते थे कि प्रिंस का एनकाउंटर कर दीजिए.

 

प्रिंस बचपन से ही पढ़ाई की दुनिया छोड़ अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था,जिससे पूरा परिवार परेशान था.बहरहाल प्रिंस के पिता नन्द किशोर सिंह की माने तो पुलिस के इस कार्रवाई से काफी खुश हैं और न उनका घर बल्कि उनके गांव समाज के लोग भी इस इनकाउंटर से चैन की सांस ली है.

 

वहीं इस इनकाउंटर मे शामिल एसटीएफ के जवान नें दबी जुबान में बताया की मैंने बहुत सारे इनकाउंटर किए मगर ऐसा अपराधी अभी तक नहीं मिला.

प्रिंस के अपराध का सफर प्रिंस सबसे पहले 2011 में अपने दादा जो वर्तमान मे मुखिया थे, उन्हें चाकू मार दिया था. इसके बाद वो जेल गया और वहीं से अपराध और अपराधियों से नाता जुड़ गया.

 

उसने इंजिनियरिंग की पढ़ाई बीच मे ही छोड़कर अपराध की दुनिया मे आ गया.  प्रिंस 2018 में हाजीपुर जेल में बंद था और जेल में अपराधी मनाव तेलिया की हत्या हुई थी. उस मामले में इसका नाम हिट लिस्ट में आया और इसके बाद कई प्रिंस के साथ कई अपराधी को हाजीपुर से भागलपुर केंद्रीय कारागार जेल मे शिफ्ट किया गया था. वहीं से प्रिंस ने देश के कई राज्यों मे लूट और हत्या का अपना नेटवर्क बनाया और पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था.

यह भी पढ़े

एसएसपी सारण ने मुफस्सिल थाना का किया गया औचक निरीक्षण

गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, IGIMS से PMCH किए गए शिफ्ट

सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

मलेशिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

बिहार के तीन जिलों में निगरानी थाना खुलेगा,क्यों?

बिजली चोरी करने वाले कि गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन

बिहार में पछुआ हवाओं के प्रभाव से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है

बिहार में अप्रैल 2026 से शुरू होगी जनगणना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!