Headlines

एसएसपी सारण ने मुफस्सिल थाना का किया गया औचक निरीक्षण

एसएसपी सारण ने मुफस्सिल थाना का किया गया औचक निरीक्षण

लगभग 150 कांडों की हुई समीक्षा, दिए विभिन्न दिशा निर्देश

श्रीनारद मीडिया, सारण (बिहार):

रीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने   मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

इस क्रम में कुल 150 कांडों की विस्तार से समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लंबित कांडों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अनुसंधान की प्रगति, गिरफ्तारी की स्थिति, लंबित कांडों के कारण, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, आम जनता से संबंधित शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन एवं संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर दिया गया।

एसएसपी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी कांडों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए तथा अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़े

मलेशिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

बिहार के तीन जिलों में निगरानी थाना खुलेगा,क्यों?

बिजली चोरी करने वाले कि गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन

बिहार में पछुआ हवाओं के प्रभाव से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है

बिहार में अप्रैल 2026 से शुरू होगी जनगणना

Leave a Reply

error: Content is protected !!