दूसरी बार एक करोड़ से ज्यादा लगे टीके, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 65 करोड़ के पार.

दूसरी बार एक करोड़ से ज्यादा लगे टीके, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 65 करोड़ के पार.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत में कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोेविड-19 वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत इसी साल के जनवरी माह में हुई जो अब तक जारी है। केंद्र की ओर से देश के सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की डोज मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में अब तक 64.36 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार की ओर से मिल चुकी है।

इस साल के अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की तरफ भारत मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहा है। पांच दिन के भीतर दूसरी बार मंगलवार को कोरोना रोधी वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गईं। इससे पहले 27 अगस्त को 1.08 करोड़ टीके लगाए गए थे। टीकाकरण अभियान पर नजर रखने और उसे व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए बनाए गए को-विन प्लेटफार्म के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को शाम छह बजे तक वैक्सीन की 1.08 करोड़ डोज लगाई जा चुकी थीं।

76,964 केंद्रों पर टीके लगाए गए, जिनमें 73,506 सरकारी और 3,458 निजी टीका केंद्र शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश भर में अब तक कुल 65 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 50.12 करोड़ पहली और 14.90 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। टीका लगवाने के लिए लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को कोविन प्लेटफार्म पर 90 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया।

कई दिनों के बाद सक्रिय मामलों में आई गिरावट

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में भी कमी आई है और ज्यादा संख्या में मरीज ठीक हुए हैं। इसके चलते सक्रिय मामले घटे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए मामले मिले और 36 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में करीब छह हजार की कमी दर्ज की गई है और एक्टिव केस घटकर 3.70 लाख रह गए हैं जो कुल मामलों का 1.13 फीसद है।

देश में कोरोना की स्थिति

कोरोना/वैक्सीन मीटर )

भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ

24 घंटे में नए मामले- 30,941

कुल सक्रिय मामले- 3,76,640

24 घंटे में टीकाकरण- 1.08 करोड़

कुल टीकाकरण- 65.03 करोड़

मंगलवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले- 30,941

कुल मामले- 3,27,68,880

सक्रिय मामले- 3,70,640

मौतें (24 घंटे में)- 350

कुल मौतें- 4,38,560

ठीक होने की दर- 97.53 फीसद

मृत्यु दर- 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर- 2.22 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर- 2.51 फीसद

जांचें (सोमवार)- 13,94,573

कुल जांचें (सोमवार)- 52,15,41,098

मंगलवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

बिहार- 16.54 लाख

उत्तर प्रदेश- 12.54 लाख

मध्य प्रदेश- 8.24 लाख

महाराष्ट्र- 7.76 लाख

गुजरात- 7.73 लाख

राजस्थान- 7.63 लाख

पंजाब- 2.24 लाख

हरियाणा- 1.47 लाख

दिल्ली- 1.35 लाख

झारखंड- 1.27 लाख

जम्मू-कश्मीर- 0.93 लाख

उत्तराखंड- 0.89 लाख

छत्तीसगढ़- 0.52 लाख

हिमाचल- 0.34 लाख

कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ 16 जनवरी से देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई और अब तक कुल 64,05,28,644 डोज लगाई जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक केंद्र की ओर से कोरोना वैक्सीन के मुफ्त डोज की खेप मुहैया कराई जा रही है। आने वाले दिनों में 14,94,040 डोज राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को सप्लाई किया जाना है।  2019 के अंत में कोरोना संक्रमण का पहला मामला चीन के वुहान में आया था जिसके दो-तीन माह के भीतर ही यह पूरी दुनिया में फैल गया और 11 मार्च 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी करार दे दिया।

मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभी  कोरोना वैक्सीन की 5,42,30,546 डोज राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास हैं जिनका उपयोग किया जाना है। केंद्र सरकार देश भर में कोरोना वैक्सीन के अभियान को तेज करने के लिए प्रयासरत है। अधिक वैक्सीन के साथ ही यह अभियान तेज किया जा सकता है। मंत्रालय ने कहा है कि देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत सरकार की ओर से राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क तौर पर कोरोना वैक्सीन की खेप दी जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार देशभर में 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 30,941 नए मामले आए और 350 संक्रमितों की मौत हो गई वहीं 36,275 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। अभी देश में कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे संक्रमितों का आंकड़ा 3,70,640 है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!