एकमा के पूर्व जिला पार्षद रूपेश सिंह बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

एकमा के पूर्व जिला पार्षद रूपेश सिंह बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, छपरा (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

 

सारण जिला के एकमा के पूर्व जिला पार्षद रूपेश कुमार सिंह उर्फ छोटू को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर एकमा व आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर एकमा में गुरुवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाईयां दीं।

बधाई देने वालों में एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, एकमा नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश, विधानसभा बूथ सशक्तीकरण अभियान के संयोजक बलवंत कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी, वार्ड पार्षद संजय सिंह, कमलेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सरपंच राजकिशोर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल रहे।

ज्ञात हो कि रूपेश सिंह वर्ष 2016 में पूरे बिहार में सबसे कम उम्र के जिला पार्षद बने थे। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के एकमा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। पिछले दस वर्षों से वे पार्टी के विभिन्न पदों पर सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। रूपेश सिंह के इस मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़े

डेंगू से बचाव को लेकर सिविल सर्जन ने किया फेसबुक लाइव, आमजन को दी जरूरी जानकारी

मशरक की खबरें :  सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट या गांवों की शांति भंग करने पर जाना होगा जेल : थानाध्यक्ष

सिसवन की खबरें :मारपीट की घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल 

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र समेत 6 IPS अधिकारी केंद्र में संयुक्त सचिव स्तर की नियुक्ति के लिए पैनल में शामिल

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर मांगे 10 लाख, पुलिस के सामने बोला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!