पूर्व काशी नरेश डॉ विभूति नारायण सिंह का तेईसवी पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया 

पूर्व काशी नरेश डॉ विभूति नारायण सिंह का तेईसवी पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी रामनगर / पूर्व काशी नरेश स्वर्गीय डॉ विभूति नारायण सिंह को उनके तेईसवी पुण्य तिथि पर काशी वासियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर महारानी बनारस महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की प्राचार्या डॉ सरोज उपाध्याय ने डॉ विभूति नारायण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज बनारस शिक्षा के लिए हमेशा अग्रसर रहते थे। खास कर बात जब महिलाओं की शिक्षा पर हो तो विद्यालय या कॉलेज के नाम पर अपना सर्वत्र दान कर देतें थें। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को शिक्षा के लिए बढ़ावा देना उन्हें शिक्षा के प्रेरित करना उनकी पहली प्राथमिकता थीं। वो दूरदर्शी सोच रखते थे और यहीं उनकी दूरदर्शी सोच ने उन्हें रामनगर जैसे कस्बे में महिलाओं के लिए एक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज खोलने पर मजबूर कर दिया।

डॉ विभूति नारायण सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर छात्राओं संग शिक्षिकाओं तथा प्राचार्या डॉ सरोज उपाध्याय ने भी पौध रोपण कर उन्हे याद किया और बताया कि पूर्व काशी नरेश को पर्यावरण से भी काफ़ी प्रेम था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!