भागलपुर में बैक-टू-बैक चार धमाके, तीन सिलेंडर और एक बाइक टंकी में ब्लास्ट; बुझ गया

भागलपुर में बैक-टू-बैक चार धमाके, तीन सिलेंडर और एक बाइक टंकी में ब्लास्ट; बुझ गया

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

बिहार के भागलपुर के सु्ल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 दिलगौरी में एक घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और घर के तीन कमरे तक फैल गई। इसी दौरान सुभाष यादव के मकान में किराए पर रह रहे पंकज कुमार के घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते एक के बाद एक तीन सिलेंडर फट गए और एक घर में रखी बाइक की टंकी ब्लास्ट कर गई।

जबकि दूसरे किराएदार अमित साह के किराए का घर जलकर राख हो गया। हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा एक बच्चा आंशिक तौर पर जख्मी बताया जा रहा है। मृत बालक की पहचान शाहाबाद निवासी मिथिलेश साह के सात वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने फूफा पंकज कुमार के यहां आया था। बालक आग लगने के दौरान अपने कमरे में चौकी के नीचे सोया हुआ था। मृतक की मां पूजा देवी मंदार हिल परीक्षा देने गई थी। उसका पिता हलवाई का काम करता है।

मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल को मिलते ही दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाने में उपलब्ध अग्निशमन वाहन, जिला से पहुंची दो अग्निशमन वाहन और सुल्तानगंज और शाहकुंड से पहुंची छोटी अग्निशमन वाहन की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अगुवानी निवासी सुभाष यादव का है मकान घटना के बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान खगड़िया जिला के अगुवानी निवासी सुभाष यादव का है। जो किराये पर लगाया था। जिसमें तीन किरायेदार मिरहट्टी निवासी पंकज कुमार साह, कुर्सेला पोठिया निवासी अमित साह, मिरहट्टी निवासी बीना देवी 10 वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहे हैं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किरायेदार पंकज कुमार की पत्नी

अपने कमरे में खाना बना रही थी तभी गैस का रिसाव होने से आग लग गयी।सिलेंडर फटने से थानाध्यक्ष भी हुए चोटिल
थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल और स्थानीय लोगों ने मकान में फंसी गुड़िया कुमारी, परी कुमारी और अंशराज को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान गैस सिलेंडर फटने से थानाध्यक्ष भी चोटिल हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोग आग बुझाने में घायल हुए हैं।

 

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज आवश्यक प्रक्रिया कर रही है। बिजली पोल में लगे तार जल जाने से इस मोहल्ले में विद्युत सेवा बाधित है,सिलेंडर ब्लास्ट से दब गई आवाज नप क्षेत्र के वार्ड 14 में सिलेंडर से लगी आग की भीषण तबाही ने एक घर का हंसता खेलता चिराग बुझा दिया,थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने बताया कि आग जब लगी तो मकान के अंदर महिला और बच्चे मौजूद थे।

 

सभी को स्थानीय लोगों की मदद से छत के रास्ते पीछे से निकाला गया। कमरे से एक बच्चे के बचाने की आवाज आ रही थी। उसको निकालने के लिये एक युवक जब मकान के अंदर प्रवेश किया तो गैंस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जिसके बाद बच्चा को नहीं निकाला जा सका। कमरे में जल रही चौकी के नीचे बच्चा होने के कारण किसी को नजर भी नहीं पड़ रहा था। आग पर काबू पाने के बाद लोगों की नजर अंकित के शव पर पड़ी।

यह भी पढ़े

पटना में भीषण हादसा, शराब लदी कार ने 10 लोगों को कुचला, पब्लिक ने ड्राइवर को दबोचा

पटना में भीषण हादसा, शराब लदी कार ने 10 लोगों को कुचला, पब्लिक ने ड्राइवर को दबोचा

मुजफ्फरपुर में सोना लुटेरा गिरोह के दो शातिर समेत तीन अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़ कर दबोचा

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 6 अधिकारियों का किया ट्रांसफर, दी यह जिम्मेदारी,जानें…

बिहार के भ्रष्ट DTO के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

सीवान की खबरें : डीएम के आदेश पर  पदाधिकारियों ने लगाया जनता दरबार

शबरी से द्रौपदी मुर्मू तक का सफर…

ब्रिटेन में खालिस्तानियों के प्रति उदासीनता दिखती है,क्यों?

स्टालिन परिसीमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में क्यों जुटे है?

जयराम कन्या महाविद्यालय में हुआ संगीत के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!