Headlines

मंत्री मंगल पांडेय द्वारा सिवान विधानसभा क्षेत्र में दही-चूड़ा भोज का आयोजन आज

मंत्री मंगल पांडेय द्वारा सिवान विधानसभा क्षेत्र में दही-चूड़ा भोज का आयोजन आज

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सिवान विधानसभा क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर 16 जनवरी को सीवान के वीएम एच ई हाई स्कूल परिसर, महादेवा में दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन किया गया है।

यह जानकारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा उर्फ बंटी ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में एनडीए के बड़े बड़े नेता, बीजेपी सहित सभी घटक दल के कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सीवान शहर और ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को आमन्त्रित किया गया है।

 

सिवान विधानसभा के विधायक सह स्वास्थ्य व विधि मंत्री भोज में उपस्थित रहेंगे।वे दही-चूड़ा भोज के माध्यम से क्षेत्र की जनता के साथ पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा करेंगे और आपसी भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश देगे।

इस आयोजन को सिवान विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उक्‍त जानकारी
मुकेश कुमार कुशवाहा उर्फ बंटी जिला उपाध्यक्ष ,भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े

नए साल में बदलने जा रही है ग्रहों की चाल, राश‍ि अनुसार करें मकर संक्रांत‍ि पर दान, म‍िलेगा पुण्‍य

भारत की गरीबी दूर करने हेतु योजना का प्रमुख लक्ष्य है- विनोद कुमार सिंह

रांची झारखंड से लापता भाई-बहन की तलाश जारी

गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ रिंग रोड पर बनेंगे 20 खेल–योग पार्क

Leave a Reply

error: Content is protected !!