घर से काम का बहाना बनाकर  निकलती लड़कियां, सेक्स रैकेट में पकड़ी गई

घर से काम का बहाना बनाकर  निकलती लड़कियां, सेक्स रैकेट में पकड़ी

गई

श्रीनारद मीडिया,  सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक यूपी पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है जो एक होटल से चलाया जा रहा था। पुलिस ने होटल पर छापेमारी करते हुए मौके पर एक दर्जन से अधिकर लड़के- लड़कियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां से कई आपत्तिजनक सामाग्री भी मिली है। मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का है।

 
पुलिस के मुताबिक ये धंधा एक होटल में बड़े ही शातिर तरीके से चल रहा था। पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली तो उसने छापेमारी का प्लान बनाया। शनिवार को जैसे ही छापेमारी की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई, यहां दर्जनभर से ज्यादा युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे। पुलिस ने मौके से 11 पुरुष तथा 12 लड़कियों को अरेस्ट किया।  खबर के मुताबिक लड़कियों को पैसे का लालच देकर ये धंधा कराया जाता था।

पुलिस की छापेमारी में दनकौर गांव की भी कई लड़कियां तथा लड़के पकड़े गए हैं। इसके बाद जब इनके परिजनों को इस बारे में सूचना मिली तो वह भी दंग रह गए। परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे घर से काम का बहाना बनाकर निकलते थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वो यहां आकर इस धंधे में लिप्त हो जाते थे। खबर के मुताबिक 2014 से यह होटल चल रहा था। दोपहर के समय जैसे ही पुलिस ने छापा मारा तो कई महिलाएं और लड़कियां पुलिस कोदेखकर भागने लगी जिन्हें महिला कॉन्सटेबल ने अरेस्ट कर लिया। नाम का यह होटल था लेकिन यहां जिस्मफरोशी का धंधा लंबे समय से चल रहा था।


डीसीपी राकेश सिंह के मुताबिक इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही हैं। आरके सिंह ने बताया कि स्थानीय थाने के चार कॉन्सटेबल, एक हेड कॉन्सटेबल और ड्राइवर को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। होटल के मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थानीय थाना प्रभारी के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। इस सेक्स रैकेट के मामले में कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

यह भी पढ़े 

अवैध सम्बन्ध के शक में  पति ने पत्नी का सील दिया प्राइवेट पार्ट

बच्ची ने तोड़ा पौधा गुस्साये पड़ोसी ने केरोसिन डालकर 12 साल की लड़की को जिंदा जला डाला

शादीशुदा महिला ने पूर्व प्रेमी पर लगाया शादी का झांसा देकर वर्षों तक रेप का आरोप, लगाई न्याय की गुहार 

 सीवान के दरौली में राजद नेता पूर्व मुखिया दयानंद यादव की गोली मारकर हत्या

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त ने गृहमंत्री देशमुख पर लगाया 100 करोड़ की वसूली कराने का आरोप.

बेटी की शादी के लिए लूट लिया था नवादा का बैंक, दामाद को दहेज में दी बाइक और आभूषण

पहले बड़े भाई ने जबरदस्‍ती की और फ‍िर किया न‍िकाह, बाद में छोटे ने भाई ने बनाया हवस का शिकार 

Leave a Reply

error: Content is protected !!